फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger relatives sabotage in inlaws house after woman death

कमरे में लटकी मिली विवाहिता की लाश, गुस्साए मायके वालों ने की तोड़फोड़

Sat, 13 Oct 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Oct 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
anger relatives sabotage in inlaws house after woman death
तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बोदला स्थित शारदा विहार में शुक्रवार को ससुराल में महिला का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पर आए मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर ससुराली भाग गए। 
विज्ञापन


गुस्साए मायका पक्ष के लोगों ने घर और एक वैन में तोड़फोड़ कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सिकंदरा के शास्त्रीपुरम की सोनिका की शादी अप्रैल, 2016 में बोदला के शारदा विहार निवासी सत्येंद्र से हुई थी। उनकी एक साल की बेटी भी है। परिजनों का कहना है कि ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोप

आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल में सोनिका का उत्पीड़न किया जाता था। गुरुवार को भी सोनिका का पति से विवाद हुआ था। इस पर घरवाले गए थे। पति को समझाया था। इसके बाद वे लोग वापस आ गए थे।
 
शुक्रवार सुबह आठ बजे सोनिका ने मां से फोन पर बात की। इसके बाद वह खाना बनाने लगी और फोन काट दिया। एक घंटे बाद पति ने फोन करके बताया कि उसने फांसी लगा ली है। जब मायके वाले आए तो ससुराली भाग गए थे। 

इस पर परिजनों ने हंगामा किया। घर और एक वैन में तोड़फोड़ कर दी। सोनिका का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed