Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger over attack on lawyer in Agra preparations being made for a big movement

UP: आगरा में अधिवक्ता पर हमले से आक्रोश, बड़े आंदोलन की हो रही तैयारी

Sat, 05 Jul 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:28 AM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस में एक अधिवक्ता से अभद्रता की गई। मामले में हरीपर्वत थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
Anger over attack on lawyer in Agra preparations being made for a big movement
आगरा में अधिवक्ता पर हमले से आक्रोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस में टैक्सेशन और यूनाइटेड बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को संयुक्त बैठक की। सभी ने अधिवक्ताओं से अभद्रता के आरोपी हरीपर्वत थाना प्रभारी और संजय प्लेस चाैकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


अध्यक्षता अक्षय कुलश्रेष्ठ और संचालन संजीव वशिष्ठ एवं यूनाइटेड बार के सचिव अनूप कुमार शर्मा ने किया। एकमत से कहा गया कि दोनों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर सोमवार को दीवानी के गेट पर दोपहर 12 बजे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने बुधवार को अधिवक्ता के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया था। थाने पर समर्थन में पहुंचे अधिवक्ताओं को धक्के मारकर थाने से बाहर कर दिया गया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संदीप श्रीवास्तव, राघवेंद्र मधुर सिंघल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रजनीकांत वर्मा, राजकिशोर, अनिल आदर्श जैन, दुष्यंत अस्थाना, देवेश सिंह परिहार, सुमंत चतुर्वेदी, शोभित मोहन, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed