फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger farmers locked officers of irrigation department in meeting hall mathura

समस्याओं का समाधान न होने पर भड़के किसान, सभागार में किया 10 अफसरों को बंद

Tue, 11 Jun 2019 06:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
anger farmers locked officers of irrigation department in meeting hall mathura
राजीव भवन में ताला लगाकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने मंगलवार को राजीव भवन के मीटिंग हाल में 20 अफसरों को एक घंटा तक बंद रखा। नहरों की सफाई न होने से क्रोधित काश्तकारों ने बैठक कक्ष का गेट बाहर से बंद करके ताला लगा दिया। न कोई कक्ष में जा पा रहा था और न कोई बाहर आ सकता था।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि बारिश आने वाली है। लेकिन, अभी तक गांवों के बड़े नालों की सफाई नहीं हो सकी है। अधिकारी उनकी बात को नहीं सुन रहे हैं। बाद में कुछ अफसरों ने काश्तकारों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को राजीव भवन में सिंचाई बंधु की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में सिंचाई विभाग के साथ लोकनिर्माण और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। यहां किसानों ने सबसे पहले नहरों की सफाई न हो पाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अपने अपने क्षेत्र की उन नहरों का जिक्र किया तो घास से अटी पड़ी हैं। पानी नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। किसानों ने कहा कि धान की रोपाई कैसे की जाएगी जब नहरों में पानी ही नहीं पहुंचेगा। इसके बाद किसानों ने गांवों के बड़े नालों की सफाई न होने का मुद्दा रखा। 

कहा गया कि बारिश में गांव में जलभराव हो जाएगा। क्योंकि नाले अटे पड़े हैं। यहां किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

नाराज भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भगवान सिंह, बिजेंद्र सिंह, योगेश कुमार बैठक से बाहर आ गए और कक्ष पर बाहर से ताला लगा दिया। अफसरों को बैठक कक्ष में बंद करके जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

यह समस्याएं थीं किसानों की
- नहरों की सफाई की जाए।
- गांवों के नालों की सफाई की जाए।
- बलदेव क्षेत्र में बिजली सप्लाई दुरुस्त की जाए।
- नहरों में पानी नहीं दिया जा रहा है।
- खराब हैंडपंप को दुरुस्त नहीं किया जा रहा।
- ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिन्हें ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed