{"_id":"692f5448fb865e687e09c013","slug":"anger-erupts-in-bichpuri-on-fifth-day-demands-for-purification-of-mind-by-performing-havan-over-tent-ban-agra-news-c-25-1-agr1008-931452-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिचपुरी में पांचवें दिन उबल पड़ा आक्रोश, टेंट रोक पर हवन कर ‘शुद्धि-बुद्धि’ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिचपुरी में पांचवें दिन उबल पड़ा आक्रोश, टेंट रोक पर हवन कर ‘शुद्धि-बुद्धि’ की मांग
विज्ञापन
बिचपुरी। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में बिचपुरी का माहौल मंगलवार को और गर्म हो गया। धरने के पांचवें दिन ग्रामीणों ने टेंट लगाने पर रोक के विरोध में धरना स्थल पर हवन कर प्रशासन और मैनेजमेंट की ‘शुद्धि-बुद्धि’ की कामना की है।
किसान–मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, भाजपा नेता भरत सिंह फौजी और मुनेंद्र परमार द्वारा अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह और डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास से टेंट लगाने की अनुमति की गुहार लगाई गई थी, लेकिन प्रयास बेअसर रहे। अधिकारियों द्वारा अनुमति न देने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। वहीं, ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी ने कहा कि टेंट रोकने की कार्रवाई जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन और तेज होगा। शाम को लोगों ने गैस चूल्हे पर खाना पकाया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। धरने में बनैसिंह अटूस, शिशुपाल सिंह, सत्यपाल सोलंकी, मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत मलपुरा, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, अंगद सोलंकी, प्रदीप राना, गौरव पाठक, बंटी पाठक, कृष्णवीर प्रधान, दलवीर सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।