फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger erupted over an objectionable video against the Brahmin community; members of the community submitted a petition to the Pinahat police station, demanding action against the accused.

Agra News: ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर भड़का आक्रोश, समाज के लोगों ने थाना पिनाहट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Apr 2026 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over an objectionable video against the Brahmin community; members of the community submitted a petition to the Pinahat police station, demanding action against the accused.
ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग
पिनाहट। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने थाना पिनाहट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार ‘अनित किंग’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भड़काऊ व आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही वीडियो में डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित कथित रूप से भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस वीडियो के वायरल होने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान मोहित विधोलिया, पंकज शर्मा, प्रशांत तिवारी, हिमांशु शर्मा, सुमित, सूरज, राजीव, अंशु पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed