फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger at the failure of the police burst lawyers

पुलिस की नाकामी पर फूटा वकीलों का गुस्सा

Sat, 27 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anger at the failure of the police burst lawyers
चे‌क‌िंग करती पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शहर की पुलिस की नाकामी पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर पर कचहरी में पुलिस के सामने हुए जानलेवा हमले के आरोपी न पकड़े जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। दोपहर को एमजी रोड पर जाम लगाया। हमलावरों के पकड़े जाने तक नो वर्क का एलान किया। पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के भीतर हमलावर नहीं पकड़े गए तो सोमवार को एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह चाहर पर हमला 24 अगस्त की शाम को हुआ था। पांच लोग नामजद कराए गए, लेकिन तीन दिन में पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नो वर्क पर रहने का पहले ही एलान कर दिया था। इसकेे  बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई तेजी नहीं दिखाई। इसके चलते अधिवक्ताओं का गुस्सा और भड़क गया। दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं की कई मीटिंग की गईं।
विज्ञापन

इनमें पुलिस की नाकामी पर गुस्सा जाहिर किया गया। इसके बाद दोपहर को एमजी रोड पर जाम लगाया। मीटिंग में अधिवक्ताओं ने दो मांग प्रमुखता से रखीं। एक तो हमलावर गिरफ्तार किए जाएं, दूसरा कचहरी की सुरक्षा मजबूत की जाए। यूपी उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना जनमंच, आगरा बार एसोसिएशन, अधिवक्ता सहयोग समिति, सेंट्रल बार एसोसिएशन, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश में भी ढिलाई
ओमवीर सिंह चाहर पर हुए हमले के मामले में पुलिस दबिश देने में भी ढिलाई बरत रही है। इसी का नतीजा है कि आरोपियों का पकड़ा जाना तो दूर कोई सुराग तक नहीं मिल रहा।


 मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई
वकीलों का गुस्सा शांत करने के लिए पुलिस ने कचहरी में फिर से गेट नंबर एक और दो पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगा दी हैं। बता दें, ऐसी आठ मशीनें काफी समय पहले लगाई गई थीं लेकिन बाद में हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed