{"_id":"5fcd15d18ebc3ecfa16513c6","slug":"anganwaree-worker-kasganj-news-agr4709055104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के चक्कर में पड़कर आंगनबाड़ी को खानी पड़ी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के चक्कर में पड़कर आंगनबाड़ी को खानी पड़ी मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मोबाइल चोरी हो जाने के बाद तांत्रिक के चक्कर में पड़कर मार खानी पड़ गई। पुलिस ने तहरीर के आधार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा देवी पत्नी महीपाल निवासी ग्राम देवरी अमांपुर का मोबाइल 4 दिसंबर को घर से किसी ने चोरी कर लिया। इसी का पता लगवाने के लिए वह एक तांत्रिक के पास पहुंच गई।
तांत्रिक ने मोबाइल चोर के तौर पर गांव के ही सत्यप्रकाश का नाम बताया। तांत्रिक के बताने के बाद आंगनबाड़ी ने उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद कहासुनी हो गई। इसके बाद सत्यप्रकाश अपने एक अन्य साथी के साथ आंगनबाड़ी के घर में घुस आया। दोनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट कर दी। उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी गया प्रसाद ने बताया कि आंगनबाड़ी का मोबाइल कहीं खो गया। इसके बाद वह तांत्रिक के पास पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।