फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi Recruitment Scam: Case filed against 16 officials including Chief Development Officer

आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला : मुख्य विकास अधिकारी सहित 16 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Recruitment Scam: Case filed against 16 officials including Chief Development Officer
कासगंज आंगनबाड़ी नियुक्ति घोटाले की खबर से संबंधित फोटो- कासगंज का विकास भवन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में करीब नौ साल पहले आंगनबाड़ी भर्ती, विधायक निधि के दुर्पयोग व इंदिरा आवास के आंवटन के मामले में आगरा सतर्कता अधिष्ठान की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में अनियमितताओं के लिए दोषी पाए गए तत्कालीन सीडीओ, परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सतर्कता अधिष्ठान के एसपी रविशंकर निन ने एफआईआर दर्ज करने के उपरांत पत्रावली शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2011-12 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां हुई थीं। इन नियुक्तियों में तमाम अपात्रों को मानकों की अनदेखी करके नौकरी दे दी गई। वहीं वर्ष 2014 में विधायक निधि से 10 लाख रुपये छदामी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दिए गए। इसमें विधायक निधि का दुर्पयोग होने की पुष्टी हुई है। इसके साथ ही आरोपी अधिकारियों ने इंदिरा आवास का अपात्रों के बीच आवंटन कर दिया। इन सभी अनियमितताओं पर शासन को शिकायतें मिली थीं। शिकायतकर्ता कमला देवी ने यह शिकायत शासन को भेजीं। वर्ष 2014 में इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच सतर्कता अधिष्ठान आगरा को आवंटित की। जांच में अधिकारियों सहित कुल 16 लोग दोषी पाए गए। उनके खिलाफ 19 अगस्त को आगरा में भ्रष्टाचार अधिनियम, षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी, अधिकारों के हनन सहित संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

कासगंज जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, इंदिरा आवास आवंटन एवं विधायक निधि के दुर्पयोग के मामले में जांच के पश्चात तत्कालीन अधिकारियों सहित 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया सभी दोषी पाए गए हैं। पत्रावली शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से कार्रवाई शुरू होगी। - रविशंकर निन, एसपी, सतर्कता अधिष्ठान, आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले में इन अधिकारियों पर दर्ज हुई है एफआईआर
आरोपियों में तत्कालीन सीडीओ चंद्रशेखर सिंह, तत्कालीन परियोजना अधिकारी उमेश त्यागी, सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सैलजा सिंह चौहान, जया श्रीवास्तव, मकुंतला, आशीष कुमार, मुख्य सेविका शीला भारती, नुजहत परवीन, शारदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी, प्रियंका, तत्कालीन प्रबंधक छदामी सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ममता, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राधेश्याम द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार मिश्रा एवं अनूप श्रीवास्तव शामिल हैं। यह प्राथमिकी सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक सुनील कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed