फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   And will strengthen the security of Taj Mahal

और मजबूत की जाएगी ताजमहल की सुरक्षा

Thu, 21 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 21 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे ताजमहल की सुरक्षा परखी।  उन्होंने सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।  इसके अलावा येलो जोन की सुरक्षा के लिए 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा में एक कंपनी पीएसी बढ़ाई जाएगी। पीएसी के जवानों के लिए महताब बाग की ओर फ्रेबीकेटेड हट्स बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बसई घाट और दशहरा घाट पर यमुना की ओर से भी सुरक्षा इंतजाम देखे। रेड जोन में सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ ताज के अंदर की व्यवस्थाएं देखीं। इसके पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ताज पर हवाई हमले की सूरत में इससे निपटने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके अलावा ताज का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बनाए जाने की जरूरत है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों के विशेषज्ञों से भी मश्विरा लिया जाएगा। जल्द ही एसओपी तैयार की जाएगी।  सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों का सामान दुकानों पर रखने वाले दुकानदारों को हतोत्साहित किया जाएगा। शिल्पग्राम से ताज के पूर्वी गेट की ओर बंद पड़ी दुकान और गुमटियों की भी नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज छह माह तक सुरक्षित रखने और महताब बाग की पूर्वी दिशा में बनाई जाने वाली पीएसी के जवानों की फ्रेबिकेटेड हट्स को 45 दिन के भीतर तैयार कराने को कहा गया। इस मौके पर एसएसपी राजेश डी. मोदक, सीओ ताज सुरक्षा अवनीश कुमार, सीओ सदर असीम चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed