{"_id":"6602882f6eb682a458099ac9","slug":"anarchists-pelted-stones-at-youth-playing-holi-in-agra-raised-slogans-in-support-of-pakistan-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली खेलते युवकों पर अराजकतत्वों ने किया पथराव, पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी; 34 नामजद...11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली खेलते युवकों पर अराजकतत्वों ने किया पथराव, पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी; 34 नामजद...11 गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM IST
सार
ताजनगरी में होली खेल रहे युवकों पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। उन पर पथराव शुरू कर दिया। पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। पुलिस ने 34 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 11 को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के ईदगाह कुतलूपुर में सोमवार को होली के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। होली खेलते लोगों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला बोल दिया। घरों पर पथराव किया। पथराव में विश्वजीत पात्रा और मिथुन विश्वास घायल हो गए। बताया गया कि समुदाय विशेष के युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। नेताजी नगर रकाबगंज के रहने वाले विश्वजीत पात्रा के अनुसार वह और मोहल्ले के लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष का युवक चारों पुत्रों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने वहां हमला बोल दिया। उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान पथराव किया गया। इससे होली खेलते लोगों में अफरातफरी मच गई। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि 34 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन