फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anandiben Patel Reach In Veterinary University Mathura News In Hindi

वेटरनरी विश्वविद्यालय की कोविड लैब ने 60 हजार कोरोना जांच कर अनूठी मिसाल कायम की: राज्यपाल

Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anandiben Patel Reach In Veterinary University Mathura News In Hindi
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: मथुरा में दीक्षांत समारोह के दौरान - फोटो : अमर उजाला
पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का दसवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इस विश्वविद्यालय ने कोविड लैब की स्थापना की एवं यहां के वैज्ञानिकों ने कोरोना वॉरियर के रूप में लगभग 60,000 कोरोना सैंपल की जांच विश्वसनीय तकनीकी आरटीपीसीआर से कर एक अनूठी मिसाल पेश की है, जिससे न केवल संस्था का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी से बचाव एवं निदान में अपनी महती भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ का मंत्र अपनाकर विश्वविद्यालय ने उपलब्ध मानव संसाधनों एवं स्रोतों से शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व स्वयं सहित परिवार को भी स्वस्थ रखने हेतु प्रेरित किया। वहीं विश्वविद्यालय ने महिलाओं में रक्त-अल्पतता (अनीमिया) की जांच कर उसके निवारण के लिए सुझाव विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किये और क्षयरोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु सराहनीय प्रयास किए। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देना चाहती हूं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को, जिन्होंने अपने अध्ययन के दौरान कठिन परिश्रम कर अपने मातापिता एवं इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास हेतु दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को वर्ष 2025 तक दोगुना करने एवं पशुओं को रोग मुक्त करने का लक्ष्य है, जिसमें पशु विशेषज्ञ, किसानों एवं पशुपालकों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित कर नवीनतम् वैज्ञानिक तकनीकियों का आदान प्रदान कर दुग्ध व्यवसाय को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anandiben Patel Reach In Veterinary University Mathura News In Hindi
छात्रावास का शुभारंभ करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान चिंतक एवं समाजसेवी थे। पूरा विश्वास है कि आप पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेंगे और आने वाले समय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कोराना जैसी वैश्विक महामारी एवं आर्थिक संकट से उबरने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ कर भविष्य के संकल्पों को और अधिक सुदृ-सजय़ किया है। इसका बड़ा श्रेय भारत के उद्यमियों, युवाओं, किसानों और समस्त देशवासियों को जाता है।
विश्वविद्यालय, किसानों एवं पशुपालकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हेतु पूर्णत: संकल्पित है।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने बजट में किसानों के हितों को रखा है। किसानों को सस्ते ऋण देने की घोषणा की गई है। आज शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जा रहा है। प्रदेश के बजट में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, नई गोशालाओं के लिए सौ करोड़ का अलग से बजट दिया गया है।

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन करने हेतु जीवन के तीन अमूल्य सिद्धांतों,अनुशासन, समर्पण एवं भक्तिभाव को प्रगति का मूल आधार बताया। भारतीय कृषि अनुसंधान (पशु विज्ञान) के उपमहानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस अवसर पर कुलपति गिरिजेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

गार्ड आफ ऑनर दिया
दीक्षांत समारोह में आईं राज्यपाल को एनसीसी के छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ दीक्षांत समारोह परिसर में आगमन हुआ। 

छात्रावास का शिलान्यास 
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  महिला छात्रावास का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रकाशन का विमोचन तथा परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तक एवं फलों का वितरण किया। 

मेडल पाकर खिल उठे चेहरे 
वेटरनरी विवि के दीक्षांत समारोह में कुल 128 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। इनमें 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले। 

यह हमारी रात दिन की मेहनत का ही नतीजा है, जिसक परिणाम आज सामने आया है।  - नेहा अग्रवाल, गोल्ड 

माता पिता और गुरुजनों के अर्शीवाद से उन्हें यह सफलता मिली है।  - अंजलि चौधरी सिल्वर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed