फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika

उप सचिव के निर्देश के बाद शिक्षिका के फर्जी अभिलेखों की जांच शुरू

Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
anamika
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला प्रकरण की तरह से जिले के शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत में कार्यरत एक शिक्षिका की भी जांच शुरू हो गई है। शासन के उप सचिव के निर्देश पर उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने जिला विद्यालय निरीक्षक से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

मामला इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत का है। यहां तैनात एक शिक्षिका के अभिलेखों को फर्जी बताते हुए 10 जुलाई 2020 को मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी मिथलेश मिश्रा द्वारा शिकायत की गई। शिकायत पर उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन अतुल कुमार मिश्र ने छह अगस्त 2020 को शिक्षा निदेशक माध्यमिक को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। उप सचिव के निर्देश के बाद उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रयागराज ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 27 अगस्त 2020 को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उप शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोषीकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि निदेशालय से 11 फरवरी 2020 को एक पत्र भेजा गया था। इसमें उक्त शिक्षिका का मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब करने वाले कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में अभी तक निदेशक को जानकारी नहीं दी। उप शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में भी जिला विद्यालय निरीक्षक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली हैं गायब
शिक्षिका की कई बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिव सेवक सिंह ने नाराजगी प्रकट की है। निदेशक को पूर्व में डीआईओएस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि शिक्षिका का मूल नियुक्ति आदेश और पत्रावली गायब हैं।

मामले में पटल सहायक से जानकारी मांगी गई है जो भी स्थिति होगी उससे उप शिक्षा निदेशक और शासन को अवगत कराया जाएगा। 11 फरवरी के पत्र के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed