फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An uncontrolled trailer ran over six people sleeping on the roadside, killing a child.

Agra News: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे सो रहे छह लोगों को रौंदा, बालक की माैत

Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled trailer ran over six people sleeping on the roadside, killing a child.
खंभे से टकराया ट्रेलर
आगरा। कस्बे के बाह बाईपास पर रविवार रात करीब 11:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे सो रहे घुमंतू समाज के छह लोगों को रौंदते हुए विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दो बच्चों की हालत बनी हुई है। घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे बाह बाईपास पर घुमंतू समाज के लोग सड़क किनारे एक दुकान के सामने अपनी बाइक से जुड़ी ट्रॉली में सो रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर से बाह की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद रेत के ढेर में जा घुसा।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शहनूर (11) की मौत हो गई, जबकि शहनूर की मां फन्ना और भाई भूरा (13) और शाहरुख, जायरा (5) पुत्री शाहरुख निवासी बाबरपुर अजीतमल, इटावा समेत पांच लोग घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां शहनूर की मौत हो गई। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed