फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An open pit in Islam Nagar.

Agra News: यमुनापार में खुले पड़े गड्ढे

Mon, 09 Feb 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
An open pit in Islam Nagar.
इस्लाम नगर में खुला पड़ा गड्ढा।
आगरा। यमुनापार क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी की मनमानी और लापरवाही से गलियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। पूर्व में भी खुले छोड़े गए गड्ढों के कारण हादसे हो चुके हैं। शोभा नगर, सुशील नगर, हनुमान नगर, टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर, नारायच, कालिंदी बिहार और शांति नगर में बीते 20 दिनों से करीब 40-40 फीट की दूरी पर कई स्थानों पर गड्ढे खोदे गए हैं, जिन्हें अब तक नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

यमुना पार के वार्ड 67 निवासी श्याम अग्रवाल ने बताया कि हनुमान नगर में करीब 15 दिन पहले टेलीकॉम कंपनी ने पांच गड्ढे खोदे थे। इसके बाद न तो उन्हें भरा गया और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए। कंपनी पुराने पोल उखाड़कर ले गई। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वार्ड-32 के पार्षद यशपाल सिंह ने बताया कि टेलीकॉम और अन्य कंपनियां बिना अनुमति चोरी-छिपे गलियों में खुदाई कर रही हैं। नियमानुसार नगर निगम से अनुमति और क्षेत्रीय पार्षद को सूचना देना अनिवार्य है लेकिन नियमों को दरकिनार कर मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का ठेकेदार ने कराया ऑपरेशन
चार फीट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हुए राजुद्दीन के बेटे जाविद ने बताया कि उनके पिता के टूटे पैर का ऑपरेशन रविवार देर रात ठेकेदार ने अपने खर्चे पर कराया। ठेकेदार ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। अभी तक मोहल्ले में कुछ ही गड्ढे भरे गए हैं। बाकी अब भी खुले पड़े हैं। न बैरिकेडिंग है और न लाइटिंग। वहीं, अस्पताल के डॉ. राजू पांडे ने बताया कि घायल का ऑपरेशन सफल रहा है। अभी हालत नाजुक है। उन्हें चार दिन तक भर्ती रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed