फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An old man was picked up and thrown while sleeping in his house, his hip was broken.

Agra News: घर में सो रहे वृद्ध को उठाकर फेंका, कूल्हा टूटा

Sat, 06 Jan 2024 04:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jan 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
An old man was picked up and thrown while sleeping in his house, his hip was broken.
घर में सो रहे वृद्ध को उठाकर फेंका, कूल्हा टूटा
विज्ञापन

गांव जाख में हुई घटना, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव जाख में एक घर में घुसे आरोपियों ने सो रहे वृद्ध को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने वृद्ध को उठा कर फेंक दिया। जिससे कूल्हा टूट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औंछा थाना क्षेत्र के गांव जाख निवासी कैलाश शर्मा गांव में ही बैल्डिंग और खराद की दुकान करता हैं। 2 जनवरी को कैलाश घर में सो रहे थे। तभी गांव निवासी सुनील और इंद्रपाल वहां आए और गाली गलौज करने लगे। सोते समय ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चारपाई से उठा कर फेंक दिया। जिससे कैलाश के कूल्हे की हड्डी टूट गई। चीख पुकार सुन कर गांव के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। घायल वृद्ध को पुत्र निखिल व अन्य परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां वृद्ध का इलाज चल रहा है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सुनील और इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed