फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An innocent child playing near the house fell into a 20 feet deep borewell.

Agra News: घर के पास खेल रहा मासूम 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरा

Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
An innocent child playing near the house fell into a 20 feet deep borewell.
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर में बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूरी पर खेल रहा 3 साल का मासूम 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। तलाश करते परिजन को जब बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे केा सकुशल बाहर निकाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के फूलापुर गांव निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार को पत्नी पूनम के साथ घर से बाहर व्यस्त थे। उनका 3 वर्षीय पुत्र नव्यांश कुछ दूर पर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते थोड़ी दूरी पर मौजूद हैंडपंप के पुराने बोरवेल में गिर गया। जब नव्यांश नजर नहीं आया तो माता पिता उसकी तलाश शुरू किए। बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के बोरवेल में होने की जानकारी मिलते ही अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद नव्यांश को सकुशल बाहर निकारा गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed