फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Shah rally in Kasganj arrived late by 40 minutes made such gesture within 20 minutes workers excited

कासगंज में अमित शाह की रैली: 40 मिनट देरी से पहुंचे, 20 मिनट में दिया ऐसा मंत्र; कार्यकर्ता में छा गया उत्साह

Sun, 28 Apr 2024 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कासगंज में तय समय से 40 मिनट देरी से पहुंचे। यहां उन्होंने 20 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एटा से सांसद व भाजपा प्रत्याशी उनके मित्र हैं। यदि इस बार वे जीते तो उन्हें बड़ा बनाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Amit Shah rally in Kasganj arrived late by 40 minutes made such gesture within 20 minutes workers excited
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भाजपा की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 40 मिनट बिलंब से पहुंचे। रैली में मंच पर वह करीब 30 मिनट रुके। जिसमें 20 मिनट का उनका संबोधन रहा। शाह का सभा स्थल पर आगमन 12:30 बजे प्रस्तावित था, लेकिन वह सभा स्थल पर 1:10 बजे पहुंचे। उनके संबोधन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह का संबोधन हुआ। इसके बाद सीधे 1:20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री संबोधन को आए और 20 मिनट भाषण देने के बाद वह वापस लौट गए।

विज्ञापन


शाह ने राजवीर का कद बढ़ाने का दिया भरोसा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली में न केवल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद दिलाई बल्कि उन्होंने कहा कि राजवीर सिंह राजू भईया उनके मित्र हैं। शाह ने कहा कि इस बार जब वे जीतेंगे तो उन्हें बड़ा बनाया जाएगा। उनका इशारा मंत्री पद को लेकर था। शाह के इस इशारे से राजवीर सिंह के समर्थकों में उत्साह भर गया। सांसद प्रतिनिधि डीएस लोधी ने बताया कि भाजपा के समर्थकों में काफी खुशी है और उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन


महिलाएं नहीं भूलीं गोलगप्पे खाना
केंद्रीय गृहमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। यह महिलाएं पूरी तरह से मस्ती के मूड़ में नजर आईं। रैली स्थल के आस पास लगे चाट पकौड़ों के ठेले पर चटकारे लेते नजर आ रहीं थीं। तमाम महिलाएं गोलगप्पे का आनंद ले रहीं थीं। गोलगप्पे के ठेले पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। वहीं गन्ने के जूस व शिकंजी के ठेले पर भी काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष को सुरक्षाकर्मियों ने मंच स्थल पर जाने से रोका
कासगंज। केंद्रीय गृहमंत्री की रैली में हिस्सा लेने के लिए पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी अपने पति राजेंद्र बौहरे व अन्य समर्थकों के साथ रैली स्थल पर पहुंची। समर्थक तो पंडाल में पहुंच गए, लेकिन पालिकाध्यक्ष को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। जबकि मंच से बार बार जिला प्रभारी पूनम बजाज व प्रवासी प्रभारी हर्षवर्धन आर्य मंच से सुरक्षा कर्मियों से बार बार पालिकाध्यक्ष को अंदर भेजने की कह रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद वह मायूस होकर वापस लौट आईं।

मोबाइलों पर लगाए गए स्टीकर, बांटे गए कटआउट और टोपियां
सभा स्थल पर भाजपा के द्वारा रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा की टोपी, कटआउट बांटे गए। वहीं उनके मोबाइल फोन के बीच भाजपा प्रत्याशी के स्टीकर भी लगाए गए। पूरे पंडाल में कार्यकर्ताओं के सिर पर भाजपा की टोपी नजर आ रही थी और लोग बार बार पीएम मोदी के कटआउट जोश में नारे लगाते हुए ऊपर उठा रहे थे।

सभा स्थल पर बीड़ी गुटखा नहीं ले जाने दिया गया
कासगंज। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी। रैली स्थल पर कई स्थानों पर एलआईयू की टीम स्कैनर में होकर लोगों को तलाशी के बाद प्रवेश दे रही थी। तलाशी के बाद जिन लोगों के पास बीड़ी गुटखा सिगरेट मिल रहे थे वह सब सामग्री निकलवाई जा रही थी।


पानी के पाउच से बुझाई प्यास
कार्यकर्ताओं द्वारा पानी के पाउच की व्यवस्था की गई थी। जिससे रैली में आने वाले लोगों को पानी की दिक्कत न हो। रैली में आए लोगों के बीच में कर्मी पहुंचकर पानी के पाउच बांट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed