फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   American bride gets married to desi groom in mathura

विदेशी मेम को भाया हिंदुस्तानी छोरा, रचाई शादी, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

Fri, 18 Jan 2019 08:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
American bride gets married to desi groom in mathura
विदेशी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता देसी दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन माह पहले ब्रज घूमने आई विदेशी मेम को हिंदुस्तानी युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। शुक्रवार को मथुरा के राधाकुंड स्थित राधा माधव मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। 

विज्ञापन


मंत्रोच्चारण के बीच विदेशी दुल्हन ने हिंदुस्तानी दूल्हे के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस मौके पर दूल्हे के परिजन मौजूद रहे। वहीं इस शादी को देखने के लिए मंदिर में भीड़ जमा हो गई।    
विज्ञापन


अमेरिका की रहने वाली क्रिश्चियन युवती ईवी करीब तीन माह पूर्व ब्रज घूमने आई थी। करीब एक माह पूर्व उसकी मुलाकात अहमद नगर महाराष्ट्र के रहने वाले महेश मौरे से हुई, जो करीब छह साल से राधाकुंड में रहकर भजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्मेसी कर चुके महेश ने ईवी को ब्रज दर्शन कराना प्रारंभ किया। इसी दौरान इन दोनों के बीच प्यार ने भी अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया। ईवी की मानें तो वो भारतीय संस्कृति से इतना प्रभावित हुई कि उन्होंने भारतीय युवक और यहां के रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया। 

शुक्रवार को महेश-ईवी दूल्हा-दुल्हन के लिबास में सज-धजकर मंदिर पहुंचे। आचार्य ब्रजकिशोर गोस्वामी ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद जयमाला डाली गई। अग्नि को साक्षी मनाकर सात फेरे लिए। महेश ने विदेशी दुल्हन ईवी की मांग में सिंदूर भरा। 

इस दौरान महेश की मां रंजना, पिता पोपट राव, मामा संतोष और चाचा बाबाजी मौजूद रहे। ईवी की मां शादी में नहीं आ सकीं। महेश ने बताया कि वो भी वीजा बनवाकर जल्द उनकी मां का आशीर्वाद लेने अमेरिका जाएंगें। शादी के बाद दोनों गिरिराजजी की परिक्रमा करने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed