फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambedkar statue break in Mainpuri up news

Mainpuri: बेवर में तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, भीड़ जुटते ही छूटे पुलिस के पसीने; तनाव के हालात

Sun, 10 Sep 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 09:22 AM IST
सार

अराजकतत्वों ने बेवर में आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सुबह प्रतिमा को टूटा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
ambedkar statue break in Mainpuri up news
बेवर में तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में थाना क्षेत्र बेवर के नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में रविवार की रात आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शनिवार की रात जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी चौकी पर दी। सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी और पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त
गांव श्यामपुर भटपुरा में गांव में ही शनिवार की रातअराजक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।  रात 12 बजे ग्रामीणों ने जब आंबेडकर प्रतिमा को टूटा देखा तो उन्होंने गांव के प्रधान नवीन तोमर और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बेवर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी भोगांव सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के मण्डल उपाध्यक्ष पहुंचे मौके पर
क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा में अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिलने पर आजाद समाज पार्टी के मण्डल उपाध्यक्ष दुष्यन्त जाटव ने घटना को निंदनीय बताते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराने और घटना में संलिप्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तोड़ी गई थी अंबेडकर प्रतिमा
ग्रामीणों का कहना है कि 2021 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। ग्राम पंचायत द्वारा नए सिरे से प्रतिमा लगवाई गई, तो फिर शरारती तत्वों ने उसे तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed