फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambedkar prtima

आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 23 Dec 2019 12:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
ambedkar prtima
डॉ. भीमराव आंबेडकर की ढकी क्षतिग्रस्त प्रतिमा व पहुंचे लोग। - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी के सहावर गेट पर रात में अराजक तत्वों ने बाबा साहब बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का अंगूठा क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने रोष जताया। कोतवाली प्रभारी ने नई प्रतिमा लगवाए जाने का आश्वासन दिया है। रविवार की सुबह जब लोग टहलते हुए आंबेडकर प्रतिमा की ओर पहुंचे तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। जिसकी जानकारी समाज के लोगों को हुई तो लोगों में रोष पनप गया। लोग पहले क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पहुंचे और इसके बाद कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिमा के क्षतिग्रस्त किए जाने पर आक्रोश जताया। आंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ढकवा दिया। जैसे-जैसे लोगों को प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हो रही थी, वैसे-वैसे लोग आंबेडकर प्रतिमा के समीप एकत्रित होने लगे। कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा बुझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन के सहयोग से नई प्रतिमा को लगवाया जाएगा। आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के बल को तैनात कर दिया।
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर रोष जताया
सोरों। कस्बे के सहावर गेट पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर क्षतिग्रस्त होने पर आंबेडकर पार्क पहुंचकर लोगों ने रोष प्रकट किया। जिसमें डॉ. भैरवनाथ राजवंशी, सभासद जंगबहादुर, ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, अजय देशमुख, जवाहरलाल, बनवारीलाल, शिवम, प्रवेश कुमार, पन्नालाल, महेश भारती, डॉ. राजवीर, संजीव कुमार, सुभाषचंद्र, रमेशचंद्र, अंकित, दीपक, टिंकू, राजा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed