{"_id":"6a8fa15b54afaec79c08fad0","slug":"ambedkar-photo-dispute-at-shoe-factory-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब की तस्वीर के साथ ऐसा सुलूक: फैक्टरी कर्मचारियों का खौल उठा खून, इस कदर हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब की तस्वीर के साथ ऐसा सुलूक: फैक्टरी कर्मचारियों का खौल उठा खून, इस कदर हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 27 Aug 2026 08:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:00 AM IST
सार
खंदौली की शू फैक्टरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाकर कूड़ेदान में डालने के आरोप पर कर्मचारियों ने विरोध और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और बाबा साहब की तस्वीर दोबारा दीवार पर लगवाई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली क्षेत्र के जेके नगर (पोइया) स्थित शू फैक्टरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाकर कूड़ेदान में डालने पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में बाबा साहब की तस्वीर दोबारा दीवार पर लगवाई गई।
रावली, काजीपाड़ा निवासी मनीष स्टार इंपैक्ट प्राइवेट लिमिटेड में करीब दो माह से लाइन इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसके मुताबिक फैक्टरी की शुरुआत से ही कंपनी कार्यालय और फ्लोर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लगी हुई थीं। आरोप है कि 21 अगस्त को कंपनी के मालिक मोहम्मद उवैस और स्टाफ के मोहम्मद ममदीन, शकील व मोहसिन ने सफाई के नाम पर बाबा साहब की तस्वीर दीवार से उतरवाकर कूड़ेदान में डलवा दी।
इस पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध किया। मामला जनरल मैनेजर तक पहुंचा तो उन्होंने कर्मचारियों को शांत कराते हुए तस्वीर दोबारा दीवार पर लगवा दी। इसके बाद विरोध करने वाले कुछ कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया।
विज्ञापन
कंपनी मालिक मोहम्मद उवैस ने बताया कि सफाई के दौरान तस्वीरें उतरवाई गई थीं। उनका आरोप है कि पूर्व मैनेजर ने कर्मचारियों को भड़काकर विवाद खड़ा किया।वहीं, थाना प्रभारी ने भी बताया कि सफाई के दौरान तस्वीरें सुरक्षित रखवाई गई थीं। एक कर्मचारी ने मामले को तूल दिया था।