{"_id":"5e26efe38ebc3e4b2736d4a9","slug":"amazon-founder-jeff-bezos-visits-tajmahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह ताज! खूबसूरती पर फिदा हुए अमेजन के सीईओ, महिला मित्र के साथ खिंचाए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज! खूबसूरती पर फिदा हुए अमेजन के सीईओ, महिला मित्र के साथ खिंचाए फोटो
Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर अमेजन कंपनी के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल दुनिया में प्रसिद्घ है और यहां हर कोई एक बार आने की ख्वाहिश रखता है। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने मंगलवार को अपनी महिला मित्र लॉरेन सांचेज के साथ ताजमहल का दीदार किया।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बेजोस संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती पर फिदा हो गए। काफी देर तक वह न सिर्फ स्मारक को निहारते रहे बल्कि अपनी महिला मित्र के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए।
जेफ बेजोस दोपहर लगभग 12 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पर पहुंचे। उनके साथ उनकी महिला मित्र भी थीं। लगभग दो घंटे तक ताज के साये में दोनों ने वक्त गुजारा।
विज्ञापन
मुख्य स्मारक की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। साथ चल रहे गाइड से उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी जाना। गाइड उनके साथ ही आया था। सेंट्रल टैंक और स्मारक के अन्य हिस्सों में उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।