{"_id":"6aa45dac87185d9b130ef88c","slug":"amar-ujala-impact-repair-work-begins-on-the-jarar-mangadpur-link-road-agra-news-c-421-1-sagr1004-16909-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट : जरार-मंगदपुर लिंक मार्ग की होने लगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट : जरार-मंगदपुर लिंक मार्ग की होने लगी मरम्मत
विज्ञापन
बाह: सड़क पर मौत के गड्ढों की 7सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर
बाह। जैतपुर के मुकुंदपुरा-गढ़वार लिंक मार्ग पर बारिश में सड़क कट गई थी। गहरे कटान के गड्ढे में 2 सितंबर को एंबुलेंस फंस गई थी। प्रसव में देरी से नवजात की जान चली गई थी। ‘अमर उजाला’ ने 7 सितंबर के अंक में ‘और भी कई सड़कों पर हैं मौत के गड्ढे’ शीर्षक लगाकर खबर प्रकाशित कर जिम्मेदार लोगों का ध्यान खींचा था।
लोक निर्माण विभाग ने पहले मुकुंदपुरा-गढ़वार लिंक मार्ग को दुरुस्त कराया था। शुक्रवार को जरार-मंगदपुर लिंक मार्ग की मरम्मत के लिए बुलडोजर से डामर की ऊपरी परत को उधेड़ा गया। पीडब्ल्यूडी के जेई चंद्रकेश ने बताया जल्द ही सड़क के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा। वहीं धोबई गांव के अर्जुन सिंह, सुरेश सिसौदिया आदि लोगों ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
...और भी कई सड़कें हैं जर्जर
- जरार-खेड़ा देवीदास का 2 किमी लंबा लिंक मार्ग राजारामपुरा गांव पर गड्ढों में तब्दील हो गया है। दिनेश चंद, गुलशन, निरंजन ने बताया दो पहिया, चार पहिया वाहन वाले भी गड्ढों में फंस कर आए दिन हादसे का शिकार होते हैं। बटेश्वर-स्याइच के करीब डेढ़ किमी लंबे लिंक मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं। गुमानसिंह पुरा-खोहरी के लिंक मार्ग पर सड़क कट गई है। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद भी कटान को दुरुस्त नहीं कराया गया है।