फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala foundation organized police ki pathshala in mathura

अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसपी क्राइम ने छात्राओं को दिया 'सुरक्षा मंत्र'

Fri, 16 Nov 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Nov 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation organized police ki pathshala in mathura
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। महिलाओं व युवतियों के लिए तमाम हेल्पलाइन हैं, इनमें गोपनीयता भी है। 
विज्ञापन


डरें नहीं बेझिझक अपनी बात रखें। महिलाएं कोई समस्या आने पर 1090 की मदद लें जबकि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन है। किसी अन्य स्थिति में यूपी 100 भी आपके लिए हर समय तैयार है। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता आचार्य ने एसपी राजेश सोनकर को बुके भेंटकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


एसपी क्राइम ने छात्राओं को बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल करते वक्त भी सावधानी बरतने की जरूरत है। फेसबुक, व्हाट्स एप पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को सहन न करें, इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन की मदद लीजिए। एक फोन पर पुलिस पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछे सवाल

amar ujala foundation organized police ki pathshala in mathura
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने सवाल पूछे। छात्रा राधा ने कहा कि रास्ते में ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के बजाय चाय की चुस्कियां लेने में व्यस्त रहते हैं। मिताली गुप्ता ने मनचलों द्वारा की जाने वाली हरकतों को एसपी के समक्ष रखा। 

काजल और इलिमा ने बैंक आदि के पासवर्ड जानने के लिए आने वाली तमाम कॉल के बारे में अपनी जिज्ञासा सभी के सामने रखी। छात्रा पल्लवी शर्मा व प्रज्ञा ने चोरी व हत्या जैसी घटनाओं पर लंबे समय तक कार्रवाई न किए जाने के पीछे के कारण जानने संबंधी प्रश्न एसपी से किए जिनका राजेश सोनकर ने बखूबी उत्तर देकर छात्राओं को संतुष्ट किया। 

पुलिस की पपाठशाला में डा. सुनीता अस्थाना, नमिता अरोड़ा, अनुपमा, काजल वर्मा, माधुरी शर्मा, ममता शर्मा, नम्रता निरंजन, पूनम अग्रवाल, नीलम शर्मा, निर्मल शर्मा, शालिनी, ब्रजरानी सक्सैना, सौम्या आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed