फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala campaign Maa Tujhe Pranam will start from August 10 in Agra

Maa Tujhe Pranam: ताजनगरी में 10 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी से होगा ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज

Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
सार

अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज इस बार विद्यार्थियों की वॉक फॉर यूनिटी से होगा, जोकि आगरा कॉलेज परिसर से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद 15 अगस्त तक हर दिन कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala campaign Maa Tujhe Pranam will start from August 10 in Agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज 10 अगस्त से होगा। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला में 10 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी आगरा कॉलेज परिसर से निकाली जाएगी। 12 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, 14 अगस्त को वीरांगना सम्मान समारोह होगा। 15 अगस्त को आजादी की बाइक रैली निकाली जाएगी। चौराहों पर राष्ट्रगान होगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज इस बार विद्यार्थियों की वॉक फॉर यूनिटी से होगा, जोकि आगरा कॉलेज परिसर से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के छात्र हरीपर्वत चौराहे से वापस मुड़कर आगरा कॉलेज परिसर पहुंचेंगे, जहां समापन होगा।

विज्ञापन

12 अगस्त को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

12 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा रात्रि 7:30 बजे से सूर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। इसमें ओज के जाने-माने कवि अलवर के विनीत चौहान, फरीदाबाद के गीतकार दिनेश रघुवंशी, हरियाणवी हास्य के पर्याय दिल्ली के अनिल अग्रवंशी, फिरोजाबाद के कौमी एकता के जनवादी शायर हाशिम फिरोजाबादी, नैनीताल की शृंगार की कवियित्री गौरी मिश्रा और गीत, हास्य रचनाकार ममता शर्मा प्रस्तुतियां देंगी। संयोजक हास्य कवि पवन आगरी अपनी रचनाओं से गुदगुदाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर माताओं का किया जाएगा अभिनंदन

14 अगस्त को वजीरपुरा स्थित ऐतिहासिक पीली कोठी, महेंद्र भवन में वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर दो बजे से होगा। इसमें शहीदों की वीर माताओं का अभिनंदन किया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह 10 बजे मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी की बाइक रैली, आगरा कॉलेज परिसर से दीवानी चौराहे तक निकाली जाएगी। शहर के चौराहों को सजाकर राष्ट्रगान होगा। 

मां तुझे प्रणाम के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, एमडी, डीएम, (न्यूरोलॉजी), सह प्रायोजक एफमेक, भावना ग्रुप, बालाजी प्रॉपर्टीज ऑर्केड, पीली कोठी (महेंद्र भवन), एसोसिएट सहयोगी डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, स्टोनमैन मार्बल हैंडीक्राफ्ट, देव कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कुंज सुप्रीम, अशोका ग्रुप, पाठशाला, बलूनी क्लासेज, डॉक्टर सोप, प्रतियोगिता दर्पण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed