फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity 2024 in agra Today

Maa Tujhe Pranam: हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत मां के जयकारे, विद्यार्थी बने ऐतिहासिक क्षणों का हिस्सा

Mon, 12 Aug 2024 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज स्कूली बच्चों ने सोमवार को एमजी रोड पर वॉक फॉर यूनिटी से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' का आगाज किया। 
 

विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity 2024 in agra Today
Maa Tujhe Pranam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल में देशभक्ति का जज्बा और जुबां पर मां भारती का तराना। हाथों में लहराते तिरंगे और आसमान से बरसती रिमझिम और तेज बारिश के बीच सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने वॉक फॉर यूनिटी में सहभागिता पूरे उत्साह के साथ की। शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड से शहीद स्मारक तक मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् की गूंज रही। सभी ने एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अमर उजाला के देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण से सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं सुबह 7 बजे से ही जुटना शुरू हो गए। दर्जनों स्कूलों के बच्चों के जोश और उत्साह से भारत माता की जय, वंदे मातरम् गूंजने लगे।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीएल जैन और यातायात निरीक्षक दुष्यंत राणा ने झंडी दिखाकर किया। रैली में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स का दल चल रहा था। जैसे ही यात्रा एमडी जैन कॉलेज के द्वार से हरीपर्वत के लिए आगे बढ़ी बारिश की फुहारों ने देशभक्त युवाओं का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के साथ अमर शहीदों के जयकारे लगाते हुए बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन








इस दौरान लाइफ लाइन (एमजी रोड) पर करीब एक किलोमीटर मार्ग में लहराते तिरंगे का विहंगम दृश्य देख राह से गुजरने वाले हर आम-ओ-खास के कदम थम गए। यात्रा हरीपर्वत, संजय प्लेस, सूरसदन तिराहा से दीवानी चौराहे से शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कई बार रिमझिम तो कई बार तेज बारिश हुई लेकिन किसी का जज्बा नहीं डिगा और न ही कदमताल रुका।
स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई सजीव झांकियां इस एकता पदयात्रा के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान हरीपर्वत टीम प्रभारी अभिषेक कुमार, रामजी शुक्ला, सुरेंद्र सिंह चाहर, डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, संदीप आदि मौजूद रहे।

इन स्कूलों ने निभाई भागीदारी

1- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल

2- कर्नल्स ब्राइटलैंड।
3- हिलमैन पब्लिक स्कूल।
4- शिवालिक पब्लिक स्कूल।

5- सेंट एंड्रूज सीनियर सेकंडरी स्कूल।

6- बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल।
7- दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल।
8- जॉन मिल्टन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

9- मिल्टन पब्लिक स्कूल।

10- न्यू मिल्टन पब्लिक स्कूल।
11- एसएस कॉन्वेंट स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed