फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें

Mon, 24 Dec 2018 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
amar ujala and agra carnival celebration at St. Peters College
आगरा कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
172 साल पुराने सेंट पीटर्स कॉलेज के ऐतिहासिक परिसर में क्रिसमस से पहले आगरा कार्निवाल ने खुशियां बिखेरीं। अमर उजाला के आगरा कार्निवल के जरिए कॉलेज के मैदान में बच्चों ने मस्ती और धमाल मचाया तो विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए महिलाओं और युवतियों ने अपना हुनर दिखाया। 

जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें

amar ujala and agra carnival celebration at St. Peters College
आगरा कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
करियर की चिंता और महिलाओं के लिए रोजगार के मौकों पर चिंतन भी हुआ। इन सबके बीच कार्निवाल के मंच पर जुंबा डांस की मस्ती में पूरे दिन युवा
झूमते रहे। रविवार को अमर उजाला के आगरा कार्निवाल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पूरे परिवार के साथ कार्निवल पहुंचे।

जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें

amar ujala and agra carnival celebration at St. Peters College
आगरा कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने खेलकूद और एडवेंचर स्पोर्ट्स का रुख किया तो महिलाओं ने कुकिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। खाने-पीने के स्टॉलों पर क्या बड़े, क्या
बच्चे सभी नजर आए। किसी को गरमागरम भुट्टा पसंद आया तो कोई पास्ता, पिज्जा का स्वाद लेता दिखा। प्रियांक धाकड़ टीम की ओर से प्रस्तुत जुंबा डांस
पर युवा थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें

amar ujala and agra carnival celebration at St. Peters College
आगरा कार्निवल - फोटो : अमर उजाला
कुकिंग प्रतियोगिता में सीमा सारस्वत ने बाजी मारी। दूसरा पुरस्कार श्वेता पांडेय और तीसरा पुरस्कार आरती मदनानी को मिला। प्रतियोगिता में अपनी अपनी अनूठी रेसिपी लेकर मोहिनी गुप्ता, सपना गुप्ता, अंश सचदेवा ने भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

जुंबा डांस की मस्ती में झूमे बच्चे और युवा, देखिए अमर उजाला आगरा कार्निवल की तस्वीरें

amar ujala and agra carnival celebration at St. Peters College
आगरा कार्निवल
कार्निवाल में पर्यटन क्षेत्र में करियर विषय पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि देश के साथ आगरा में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। यहां 15 फीसदी की वृद्धि दर है। पर्यटन उद्योग को हर साल जितने प्रशिक्षित लोग चाहिए, इंस्टीट्यूट में उससे कहीं कम लोग प्रशिक्षण ले पा रहे हैं। करियर के रूप में यह क्षेत्र बेहतर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed