{"_id":"5c207b8ebdec22569731116a","slug":"mother-killed-her-three-children-and-commits-suicide-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:15 PM IST
1 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में संजलि हत्याकांड को लेकर गम और गुस्सा अभी थमा भी नहीं कि थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां तीन बच्चों की हत्या कर मां ने खुदकुशी कर ली। घर में चारों के शव फंदे से लटके मिले। एक ही साड़ी के टुकड़े कर चारों फंदे बनाए गए थे।
बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें
2 of 6
घर में लटके मिले मां और तीन बच्चों के शव
- फोटो : अमर उजाला
गांव नगला गड़रिया निवासी किसान प्रमोद कुमार निषाद की पत्नी ममता (30) और तीन बच्चों बेटी जुनू (5), बेटे रंजीत (3), अजीत (4 माह) के शव घर के अंदर बरामदे में लटके थे। जाल से साड़ी के टुकड़े बांधकर तीन फंदे बनाए गए थे। इन पर बच्चों के शव लटके थे। अपने बच्चों की हत्या करने से पहले मां ममता ने उनकी भूख मिटाने का इंतजाम किया था।
बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें
3 of 6
ममता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अब हर किसी की जुबां पर यही सवाल है कि ममता ने तीनों बच्चों की हत्या कर खुदकुशी क्यों की? पति-पत्नी का झगड़ा तो हुआ था लेकिन ऐसा क्या हुआ जो उसे इतना घातक कदम उठाना पड़ा कि सुनने वालों के भी कलेजे कांप गए। उसने पहले बच्चों की भूख मिटाने का इंतजाम भी किया था। उन्हें खाना खिलाया था, पानी पिलाया था। इसके बाद उनको मार डाला और अपनी दे दी।
विज्ञापन
बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें
4 of 6
मौत से पहले खिलाया खाना
- फोटो : woman burnt alive
गांव के लोग जब गेट तोड़कर अंदर घुसे तो सन्न रह गए। बड़ा ही खौफनाक दृश्य था। लोगों ने बताया कि ममता का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका था। दो बच्चे साड़ियों से बने फंदे से लटके थे। चार माह के बच्चे का शव फर्श पर था। वहीं पास में एक थाली थी। इसमें रोटी का आधा टुकड़ा था। एक दूध की बोतल रखी थी। वह आधी भरी थी। साफ था कि थाली से खाना खाया गया। दूध की बोतल से दूध पिया गया।
बच्चों को खाना खिलाया, दूध पिलाया, फिर मौत की नींद सुलाया, दिल झकझोर देंगी ये तस्वीरें
5 of 6
दूध की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
घर में कोई और था नहीं। जाहिर है कि मां ने ही बच्चों को खाना खिलाया और दूध पिलाया। इसके बाद फिर क्या हुआ कि जो उसने बच्चों की जान ले ली? इसका जवाब जांच के बाद ही मिलेगा। फिलहाल सब यही सोच रहे हैं कि जब ममता में इतनी ममता थी कि उसने बच्चों की भूख का ख्याल रखा तो फिर उन्हें मार कैसे दिया? उसके हाथ नहीं कांपे होंगे उनकी हत्या करते समय।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।