{"_id":"615a17058ebc3e0a0c3bb274","slug":"along-with-mathematics-physics-and-chemistry-also-took-a-tough-test-agra-city-news-agr5101523104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के साथ भौतिक व रसायन विज्ञान ने भी ली कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के साथ भौतिक व रसायन विज्ञान ने भी ली कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जेईई एडवांस्ड रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नपत्र गत परीक्षा के मुकाबले कठिन लगे। गणित के साथ भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों की कड़ी परीक्षा ली। रसायन विज्ञान में आर्गेनिक के प्रश्नों ने उलझाया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:00 से 12:00 व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक हुई।
आईओएन डिजिटल, सिकंदरा केंद्र से परीक्षा देकर निकले गांधीनगर निवासी पुष्कर पांडेय ने बताया कि उन्होंने इसके पहले भी जेईई एडवांस्ड दी थी। उसकी अपेक्षा इस बार प्रश्न और अधिक कठिन पूछे गए। इसमें भी गणित के प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी हुई। फिरोजाबाद के विभव नगर निवासी ध्रुव सारस्वत ने बताया कि उन्होंने पहली बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी। गणित के साथ भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न भी उम्मीद से अधिक कठिन थे।
खेरागढ़ निवासी योगेंद्र ने बताया कि गणित के प्रश्नों की स्थिति यह थी कि जिसने उन्हें ठीक से पढ़ा नहीं होगा उसके लिए उसका एक-दो चरण हल कर पाना भी मुश्किल भरा रहा होगा। गणित के प्रश्नों का स्तर बहुत ऊंचा था। अर्जुन नगर निवासी निखिल सक्सेना ने बताया कि भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल प्रश्न कठिन रहे। वहीं, रसायन विज्ञान में आर्गेनिक के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के पास स्थित होरिजन के निदेशक जय वर्मा ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। भौतिक और रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न एनसीईआरटी की किताब से सीधे पूछे गए थे। जिस परीक्षार्थी के 35 फीसदी से अधिक और प्रत्येक विषय में कम से कम 10 फीसदी अंक आएंगे, उसे मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा। 15 अक्तूबर को परिणाम आना है।