फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of rigging in wheat procurement, farmers protest in the market

Agra News: गेहूं खरीद में धांधली का आरोप, किसानों ने मंडी में किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in wheat procurement, farmers protest in the market
गेहूं खरीद केंद्र पर हंगामा करते किसान
फतेहपुर सीकरी। मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को लेवी पंजीकरण को लेकर किसानों और केंद्र प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसानों ने पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने और चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नाम दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वारदाना (बोरी) की कमी का हवाला देकर वापस भेजा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि बाद में रजिस्टर में पहले से ही लगभग 100 नाम दर्ज पाए गए, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हुए। मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारी और किसानों के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस भी हुई। किसानों ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने किसानों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही संचालित की जा रही है और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कृष्णा चौधरी, समुद्र सिंह, हरजीत, प्रवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, जवाहर सिंह, भानुप्रताप सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed