{"_id":"699f648c3343adc5b4013669","slug":"allegations-of-irregularities-in-bsc-results-memorandum-submitted-to-the-registrar-agra-news-c-364-1-ag11007-125681-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीएससी के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीएससी के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बीएससी के हाल ही में घोषित परिणामों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रदर्शन किया और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों का कहना था कि अधिकतर विद्यार्थियों को एक ही पेपर में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। ऐसे में परिणाम की दोबारा जांच होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर मामले से अवगत कराया गया है। कुलसचिव ने परीक्षा नियंत्रक से फोन पर वार्ता कर परिणामों की जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि हर बार परिणाम जारी होने पर गंभीर त्रुटियां सामने आती हैं। उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों के लिए आरटीआई प्रक्रिया शुरू करने की मांग की, ताकि छात्र अपने परिणाम की पारदर्शी जांच करा सकें। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव अनमोल यादव, रोहित बघेल, अभय चौहान, मुकुल, अर्जुन और आरव सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद