{"_id":"63c3fc60b937d6149a7fd79b","slug":"all-105-examination-centers-set-for-board-examination-will-be-examined-mainpuri-news-agr5604440100-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित सभी 105 परीक्षा केंद्रों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित सभी 105 परीक्षा केंद्रों की होगी जांच
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में निर्धारित सभी 105 परीक्षा केंद्र के पुन: भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में सोमवार से छह टीमें इन परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगी। परीक्षा की तैयारियों का सत्यापन कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के दोबारा भौतिक सत्यापन के निर्देश सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद और शासन ने दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार से सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए छह टीमें गठित की गई हैं। जहां भी व्यवस्थाएं अधूरी होंगी वहां व्यवस्थाओं को पूरा कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में बोर्ड परीक्षा के मानक के अनुसार सारी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। प्रश्न पत्र के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए प्रधानाचार्य कक्ष से हटकर अलग से स्ट्रांग रूम बनाया जाए।
----
ऑनलाइन व्यवस्थाओं पर दिया जाए विशेष ध्यान
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से व्यवस्थित रखा जाए। कैमरे ऐसी जगह पर हों जहां से पूरी कक्षा का दृश्य ऑन लाइन निगरानी के दौरान देखा जा सके। इसके अतिरिक्त वॉइस रिकॉर्डर और राउटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे कि ऑनलाइन निरीक्षण के लिए कॉलेज को जुड़ने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
------
शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण कराएं उपलब्ध
जिला विद्यालय निरीक्षक मनेाज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि 16 फरवरी से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। इसलिए सभी प्रधानाचार्य 17 जनवरी तक हर हाल में अपने कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध करा दें। विवरण निर्धारित प्रपत्र पर प्रमाणित फोटो चस्पा कर परिचय पत्र के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उपलब्ध कराना होगा।
---
-105 परीक्षा केंद्र जिले में हो रहे हैं संचालित
-05 राजकीय कॉलेज हैं सूची में शामिल
-42 सहायता प्राप्त कॉलेज हैं सूची में शामिल
-58 वित्तविहीन कॉलेज हैं सूची में शामिल
---
सभी केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी रखें। बोर्ड परीक्षा को लेकर जो भी जानकारी मांगी गई है उसे निर्धारित समय पर उपलब्ध करा दें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक