फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh Highway remained jammed for four hours on Bhai Dooj in Khandauli Agra

Agra: भाई दूज पर चार घंटे जाम रहा अलीगढ़ हाईवे, खंदौली के पड़ाव चौराहे पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Thu, 16 Nov 2023 08:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 08:08 AM IST
सार

आगरा में भाई दूज पर अलीगढ़ हाईवे चार घंटे जाम रहा। खंदौली के पड़ाव चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुचारू करवाया जा सका।

विज्ञापन
Aligarh Highway remained jammed for four hours on Bhai Dooj in Khandauli Agra
Agra: भाई दूज पर चार घंटे जाम रहा अलीगढ़ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के खंदौली क्षेत्र में भाई दूज पर वाहनों का दबाव अधिक होने से खंदौली में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर करीब चार घंटे जाम रहा। सवारियों को वाहनों से उतरकर पैदल जाना पड़ा। भाइयों का टीका करने जा रही बहनों को इससे ज्यादा दिक्कत हुई। वहीं शहर में भी कई चौराहों पर जाम ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन
दोपहर 12 बजे खंदौली के पड़ाव चौराहे पर जाम लगना शुरू हुआ। चौराहे पर अलीगढ़, हाथरस, दाऊजी, एत्मादपुर और टेढ़ी बगिया की तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा था। बस और टैक्सी की संख्या अधिक थी। चौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। लोगों ने वाहनों को इधर-उधर निकालना शुरू किया तो जाम लगने लगा। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। आगरा से सादाबाद वाली लेन पर वाहनों की चार-चार लाइनें लग गईं। जाम की वजह से बाइक और पैदल जा रहे लोग भी नहीं निकल पा रहे थे। छोटे मार्ग से वाहन निकालने पर कस्बा के अंदर भी जाम लगने लगा।
विज्ञापन

यहां भी लगा जाम-

  • पड़ाव चौराहे से हाथरस की तरफ 700 मीटर तक वाहनों की लाइन लगी। इसमें सवारी वाहनों की संख्या अधिक थी। जाम नहीं खुलने पर लोगों ने पैदल निकलना शुरू कर दिया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टेढ़ी बगिया की तरफ एक किलोमीटर तक वाहन फंस गए। लोगों ने अपने वाहनों को कस्बा के छोटे रास्तों से निकालना शुरू किया। मगर, वहां भी जाम लग गया। लाल मंदिर के पास जलभराव और गड्ढों से भी दिक्कत हुई। यहां वाहन फंस गए।
  • दाऊजी की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या कम थी, लेकिन पड़ाव चौराहे पर जाम लगा होने की वजह से वाहनों को रास्ता नहीं मिला।
  • एत्मादपुर की तरफ सड़क खराब है। इससे इस मार्ग पर भी वाहन फंस गए। कुछ लोगों ने गलत दिशा से भी वाहन निकाले। इससे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा।

लापरवाही बनी वजह

क्षेत्रीय निवासी बॉबी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से आए दिन जाम लगता है। भाई दूज पर वाहनों की संख्या अधिक थी। इसके बावजूद पड़ाव चौराहे पर पुलिस नहीं थी। डिवाइडर भी नहीं है। पुलिस ने बैरियर तक नहीं लगाए। इससे वाहन आढ़े-तिरछे मार्ग पर फंस गए। पुलिस को जाम खुलवाने में उसे चार घंटे लग गए। खंदौली में जाम में फंसी महिलाएं बच्चों को पैदल ही लेकर निकली। सवारी वाहन नहीं मिलने की वजह से काफी दूर तक पैदल चलकर वाहन मिले।

यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरे 35 हजार वाहन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को वाहनों की लाइन लगी रही। सुबह से रात तक 35 हजार वाहन गुजरे। आम दिनों में यह संख्या 18 हजार से 19 हजार तक रहती है। मगर, भाई दूज पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। खंदौली टोल प्लाजा प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि दिवाली से एक दिन पूर्व शनिवार को भी तकरीबन 35 हजार वाहन निकले थे। बुधवार को एक्सप्रेस वे की दोनों तरफ की 15-15 लाइनों को खोला गया था। 

शहर में भी रही समस्या

शहर में बोदला चौराहे पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जाम लगा। वाहनों की लाइन पुलिसकर्मी भी कम नहीं कर सके। इसी तरह टेढ़ी बगिया पर सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की लाइन रही। इसी तरह रामबाग पर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक वाहन फंसे रहे। एमजी रोड पर भी ट्रैफिक रेंग-रेंककर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed