फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh has the highest number of 2659 investigations pending, Additional Director General of Police held a crime review meeting.

Agra News: अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 2659 विवेचनाएं लंबित, अपर पुलिस महानिदेशक ने की अपराध समीक्षा बैठक

Tue, 12 Sep 2023 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Aligarh has the highest number of 2659 investigations pending, Additional Director General of Police held a crime review meeting.

विज्ञापन
आगरा। अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मंगलवार को जोन की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 2659 विवेचनाएं लंबित होने पर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जोन के मथुरा में 1525, फिरोजाबाद में 1644, मैनपुरी में 609, अलीगढ़ में 2659, एटा में 1321, हाथरस में 539 और कासगंज में 295 विवेचनाएं लंबित हैं। इस पर एडीजी जोन ने विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि त्योहार आने वाले हैं। इसलिए पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसे। थाने में पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए। वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाए।
विज्ञापन

एडीजी ने कासगंज के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को थाना सोरों में चार सितंबर की शाम को लूट की घटना के 12 घंटे में खुलासा करने पर प्रशस्ति पत्र दिया। इसी तरह 7 और 8 सितंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने पर आईजी आगरा परिक्षेत्र दीपक कुमार और एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समीक्षा बैठक में आईजी दीपक कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों की स्थिति
विवेचना निस्तारण, पॉक्सो मामलों का निस्तारण, गैंगस्टर अधिनियम-गिरफ्तार-हाजिर
मथुरा - 1016, 11, 26
फिरोजाबाद - 1177, 10, 3
मैनपुरी - 707, 8, 7
अलीगढ़ - 1448, 16, 11,
एटा - 772, 3, 25.
हाथरस - 358, 6, 31
कासगंज - 391, 14, 31

55 मामलों में संपत्ति जब्त
जोन में इस साल 895 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के 248 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें धारा 14 (1) के अंतर्गत 55 प्रकरणों में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed