फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert in agra due to dengue

डेंगू को लेकर आगरा में एलर्ट

Sun, 13 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 13 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
alert in agra due to dengue
देश में डेंगू के प्रकोप को देखते आगरा में एलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। डाक्टराें की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टराें का पैनल रहेगा। सीएमओ ने निजी पैथोलॉजी संचालकाें को पत्र जारी कर डेंगू की पुष्टि होने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं। डेंगू को लेकर भय का माहौल न बने इसके लिए आईएमए को पत्र लिखा है। जांच से पहले मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं की जाए। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि अभी तक डेंगू के मामले नहीं आए हैं, फिर भी एहतियातन एलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

तीन प्रकार का डेंगू बुखार:
- एडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। इसके सामान्य बुखार, हैम्रेेजिक फीवर और शॉक सिंड्रोम तीन प्रकार रहते हैं। इसमें हैम्रेजिक में मुंह, नाक या फिर पेशाब के रास्ते रक्त आने की संभावना रहती है। शॉक सिंड्रोम में पेशाब रुकने के अलावा शरीर नीला पड़ जाता है। बीपी कम होने लगता है। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना रहती है। ऐसे में तत्काल डाक्टरों को दिखाया जाए।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण:
- तेज बुखार (सप्ताह से कम दिन)
- उल्टी-दस्त
- शरीर पर लाल चकते
- भूख न लगना
- आंखाें के पिछले हिस्से में दर्द
ये रखें ख्याल:
- खूब पानी पिएं, जूस लें
- पैरासीटामोल टेबलेट लें
- आराम न मिलने पर डाक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed