फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Albendazole tablets will be given to 8.35 lakh children

Agra News: 8.35 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां

Sat, 10 Aug 2024 05:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be given to 8.35 lakh children
कासगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार, डीएम मेधा रूपम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश इंटर कॉलेज में किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पौधे रोपित किए। धरती का आभूषण बताते हुए एक पौधा मां के नाम लगाने की आम जनमानस से अपील की। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के समस्त सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के कुल 835484 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिले के 2311 स्कूलों एवं 2267 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों किशोर, किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जो बच्चे किशोर-किशोरियां किसी कारणवश दवाखाने से छूट जाएंगे उन्हें 17 अगस्त को मॉपअप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। इस दवा से बच्चों की सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। दवा खाली पेट नहीं खानी है। पेट में कीड़े होने से बच्चों के शरीर में खून की कमी तथा शरीर में रोगों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और थकान महसूस होने लगती है। बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता है और बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। इसलिए बच्चों को समय समय पर पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाया जाना आवश्यक है। अभियान की मॉनिटरिंग जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायत राज विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed