फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alart by low flood situation

बाढ़ का अलर्ट- एक दिन बाद बन जाएंगे मीडियम फ्लड के हालात, जलस्तर में होगा तेजी से उछाल

Sat, 20 Aug 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
alart by low flood situation
कासगंज के कछला गंगा में बढा जलस्तर । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अभी तक गंगा में लो फ्लड से ही कई तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी की दस्तक थी, लेकिन अब हरिद्वार और बिजनौर बैराज से मीडियम फ्लड लेविल से अधिक पानी का डिस्चार्ज होने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आगामी दो तीन दिन बाढ़ के लिए बेहद संवेदनशील है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। सिंचाई विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े पहले से गंगा में लो फ्लड के हालात बने हुए थे। जिसका प्रभाव 20 से अधिक गांव तक था, लेकिन दो दिन से गंगा के जलस्तर में कमी आने के कारण करीब 55 सेंटीमीटर की गिरावट जलस्तर में हुई थी। जिससे राहत की उम्मीद नजर आ रही थी, लेकिन इस राहत की उम्मीद ने आफत की आशंका पैदा कर दी है। हरिद्वार से पिछले 24 घंटे में करीब 1.80 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया, जबकि बिजनौर बैराज से यह डिस्चार्ज करीब 80 हजार क्यूसेक बढ़ गया। रविवार सायं से बिजनौर के डिस्चार्ज का पानी नरौरा बैराज पर आना शुरू हो जाएगा। इस पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए नरौरा से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ेगा। इसी के साथ ही रविवार रात से जलस्तर में वृद्धि होने लगेगी। सोमवार और मंगलवार को जलस्तर और बढ़ जाएगा और मीडियम फ्लड के हालात जिले में बनेंगे। ग्रामीण आबादी तक बाढ़ का पानी पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति और आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस सीजन का यह सबसे अधिक पानी का डिस्चार्ज है। अभी अधिकतम 45 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हरिद्वार से रहा था। दतलाना, उढ़ेर, नगला दल, लहरा, बमनपुरा, अजीत नगर, किसौल, किलौनी, उलाईखेड़ा, शहबाजपुर इलाके के खेतों में पहले से ही पानी भरा पड़ा है। मीडियम फ्लड के हालात बनते ही यह पानी आबादी तक दस्तक करेगा।
विज्ञापन

मीडियम फ्लड के लिए संवेदनशील हैं गांव
लहरा, दतलाना, उढ़ेर, खड़ेरी, अजीतनगर, बमनपुरा, रफातपुर, सिंकदरपुर ढाव, सुन्नगढ़ी, चकरा, किलौनी, किसौल, नागर खिदरपुर, उलाईखेड़ा, शहबाजपुर, नगला हंशी, नगला जाटवान, पनसोती, म्यूनी, मेहोल, कादरगंज, बमनपुरा, हिम्मतनगर बझेरा, नगला मुंता, टिकुरीनगला, गठौरा, जिझौल, नगला खुर्द, नगला खिमाई, नगला मनी जिले में मीडियम फ्लड के लिए ये गांव संवेदनशील हैं। जहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिले के अफसरों को दिए निर्देश
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिले के सभी तहसीलों के राजस्व अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय रहें। आपदा प्रबंध के लिए बनाईं गईं टीमें अपने अपने तैनाती स्थलों पर पहुंचे। किसी भी तरह की दिक्कतें लोगों को न हों। इसका ध्यान रखा जाए। कहीं से भी हालात बिगड़ने का इनपुट मिले तो तत्काल अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए।

बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज- 222295 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज- 126499 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज- 37441 क्यूसेक।
- गंगा के जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिले हैं। हरिद्वार और बिजनौर से डिस्चार्ज बढ़ा है। आगामी दो तीन दिन बाढ़ के लिए बेहद संवेदनशील हैं। बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय है और हर सूचना का अपडेट लिया जा रहा है- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed