{"_id":"61f36b4d082bc51343464076","slug":"akhilesh-yadav-will-file-nomination-from-karhal-assembly-constituency-in-mainpuri-on-31st-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अखिलेश यादव 31 जनवरी को करेंगे नामांकन, करहल से लड़ रहे पहला विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अखिलेश यादव 31 जनवरी को करेंगे नामांकन, करहल से लड़ रहे पहला विधानसभा चुनाव
Fri, 28 Jan 2022 09:34 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:34 AM IST
सार
करहल विधानसभा क्षेत्र को समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। 1957 में करहल को सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। 1974 में करहल सामान्य विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। अखिलेश यादव पहली बार इस सीट से विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 31 जनवरी को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा के अन्य प्रत्याशी भी अखिलेश यादव के साथ ही नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही सियासी माहौल गर्म है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के नामांकन का इंतजार है।
विज्ञापन
साथ में सपा के अन्य तीन प्रत्याशी भी करेंगे नामांकन
इसी बीच सपा की ओर से जारी बयान से स्थिति साफ हो गई है। इसके अनुसार अखिलेश यादव 31 जनवरी को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ अन्य तीन सपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 31 जनवरी को सपा अध्यक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। अन्य प्रत्याशियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार अन्य प्रत्याशी पहले या राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव आज कर सकते हैं नामांकन
मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदर से प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र एक सेट दाखिल करेंगे। वहीं अगर जरूरत होगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी एक नामांकन सेट दाखिल करेंगे।
ये है चुनाव कार्यक्रम
- 01 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन
- 02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 04 फरवरी को नामांकन व पापसी का मौका
- 20 फरवरी को होगा मतदान
- 10 मार्च को होगी मतों की गणना।ये बनाए गए हैं नामांकन कक्ष
- मैनपुरी (107) न्यायालय उप जिलाधिकारी मैनपुरी कक्ष संख्या 21
- भोगांव (108) न्यायालय राजस्व अधिकारी मैनपुरी कक्ष संख्या 25
- किशनी (109) न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 15
- करहल (110) न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी कक्ष संख्या 13
सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव आज कर सकते हैं नामांकन
मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदर से प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को नामांकन पत्र एक सेट दाखिल करेंगे। वहीं अगर जरूरत होगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी एक नामांकन सेट दाखिल करेंगे।
ये है चुनाव कार्यक्रम
- 01 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन
- 02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 04 फरवरी को नामांकन व पापसी का मौका
- 20 फरवरी को होगा मतदान
- 10 मार्च को होगी मतों की गणना।
ये बनाए गए हैं नामांकन कक्ष
विधानसभा क्षेत्र नामांकन कक्ष