{"_id":"64b89e066516475cd004ee95","slug":"cyber-criminals-extorted-one-lakh-rupees-by-honey-trapping-a-software-engineer-in-agra-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: फेसबुक पर आई वीडियो कॉल, बनाई अश्लील वीडियो; फिर शुरू हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर से वसूली का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप: फेसबुक पर आई वीडियो कॉल, बनाई अश्लील वीडियो; फिर शुरू हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर से वसूली का खेल
Thu, 20 Jul 2023 08:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:08 AM IST
सार
आगरा में पहले फेसबुक पर वीडियो कॉल आई। रिसीव करने पर अश्लील वीडियो बना ली। फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ वसूली का खेल शुरू हुआ। साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
honeytrap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग क्षेत्र के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसाकर साइबर अपराधियों ने दो दिन में एक लाख रुपये वसूल लिए। धमकी देकर और रकम मांगने लगे। इस पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दयालबाग क्षेत्र में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नोएडा में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह उनके पास फेसबुक से वीडियो कॉल आने लगे। पहले तो उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव नहीं किया लेकिन जब कई सारे कॉल आए तो उन्होंने एक कॉल रिसीव कर ली। कॉल करने वाले से सामान्य बातचीत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने एक घंटे के बाद उनकी वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर रकम मांगने लगे। दो दिन के अंदर ही एक लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद रिश्तेदारों व मित्रों को वीडियो डालने की धमकी देकर और रकम मांगी। इस पर इंजीनियर ने जिला साइबर सेल में शिकायत की है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।