फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav said BJP should not make UP fake encounter state On death of Akash Gurjar in encounter in Agra

आकाश गुर्जर मामले में बोले अखिलेश यादव: UP को 'फर्जी एनकाउंटर स्टेट' न बनाए भाजपा, एक करोड़ मुआवजे की मांग की

Tue, 04 Apr 2023 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 05:53 PM IST
सार

ताजनगरी में पुलिस मुठभेड़ में मध्य प्रदेश के आकाश गुर्जर की मौत के मामले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा यूपी को 'फर्जी एनकाउंटर स्टेट' न बनाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ मुआवजे की भी मांग की।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP should not make UP fake encounter state On death of Akash Gurjar in encounter in Agra
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस मुठभेड़ में मध्य प्रदेश के आकाश की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी को 'फर्जी एनकाउंटर स्टेट' न बनाए। लिखा कि पीड़ित परिवार को सरकार कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में इरादत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हुई। इसमें मध्य प्रदेश के आकाश गुर्जर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के इस एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे। आकाश के समर्थक में मध्य प्रदेश में लोंगों ने पैदल मार्च निकाला। इस एनकाउंटर को फर्जी बताया। परिजन ने पिछले दिनों कोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद इरादत नगर थाना में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- भाजपा विधायक को दरोगा ने ठीक से समझाया: तीखी नोकझोंक का वीडियो आया सामने, पैरवी के लिए पहुंचे थे थाने
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ के मुआवजे की मांग की

मामले में सपा मुखिया ने भी आकाश के समर्थन में निकाले जा रहे पैदल मार्च का एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर भाजपा को निशाने पर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि,'आगरा में कुछ बड़े 'कार्यवाहक अधिकारियों' के इशारों पर हुए फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो और मृतक आकाश गुर्जर के पीड़ित परिवार को कम-से-कम एक करोड़ रुपये की राशि दी जाए। भाजपा सरकार उप्र को 'फर्जी एनकाउंटर स्टेट’ न बनाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed