{"_id":"59d50b1c4f1c1bd9538b5c1f","slug":"akhilesh-yadav-attack-on-bjp-over-tajmahal-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल से भाजपा को दिक्कत तो लालकिले पर तिरंगा क्यों फहराते हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल से भाजपा को दिक्कत तो लालकिले पर तिरंगा क्यों फहराते हैं पीएम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर ताजमहल से दिक्कत है तो 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लालकिले पर तिरंगा क्यों फहराते हैं।
प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की बुकलेट में ताजमहल के मुख्य गुंबद को जगह न देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ताज भारत की पहचान है। इसके आसपास हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता देखने को मिलती है। लोग मिल जुलकर कारोबार करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 में आगरा में दिया वह भाषण ही याद रखना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था कि पर्यटन से देश का विकास होता है, दुनिया में पर्यटन का कारोबार थ्री ट्रिलियन का है।

Trending Videos
जिसने ताजमहल बनवाया उसी ने लालकिला
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सवाल किया कि अगर भाजपा को ताजमहल से दिक्कत है, तो प्रधानमंत्री लालकिला पर 15 अगस्त को झंडा क्यों फहराते हैं? ताजमहल और लाल किला में संबंध कौन नहीं जानता। जिसने ताजमहल बनवाया, उसने ही लाल किला बनवाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फेल हो रही है, इसलिए इस तरह के मुद्दे उछाले जा रहे हैं। इन लोगों ने चुनाव में गाय, गोबर, कब्रिस्तान और श्मशान घाट के मुद्दे उठाए थे।