फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav And Jayant Chaudhary addresses the Kisan mahapanchayat in Mathura

मथुरा: महापंचायत में बोले अखिलेश- किसानों से घबरा रही भाजपा, जयंत ने दिया भाईचारे का नारा

Sat, 20 Mar 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav And Jayant Chaudhary addresses the Kisan mahapanchayat in Mathura
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मथुरा के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। यह किसान महापंचायत सपा और रालोद की ओर से आयोजित की गई। मंच पर अखिलेश के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी रहे। किसान महापंचायत के मंच से दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


किसानों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन से कोई घबराया हो या नहीं, लेकिन भाजपा जरूर घबरा रही है। जिस तरह से आप लड़ाई लड़ रहे हैं, भाजपा को पता चल गया है कि अब किसान नहीं रुकने वाला है। उन्होंने कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, यह लड़ाई चलती रहेगी। अखिलेश ने कहा कि महापंचायत में मुझे लाठी भेंट की गई है। हम और जयंत यह जानते हैं कि लाठी कहां पर चलानी है।  
विज्ञापन


भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नोटबंदी की थी, उससे क्या कालाधन वापस आया। जीएसटी कानून लागू किया। इससे कौन सा कारोबार बढ़ गया? वैश्विक महामारी ने जनता ने उस पर भरोसा किया। लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाया, लेकिन भाजपा की सरकार ने अपनी आंखों और कान बंद कर रखे हैं। किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है? इस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh Yadav And Jayant Chaudhary addresses the Kisan mahapanchayat in Mathura
किसान महापंचायत के मंच पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी कम नहीं हैं, कहने को तो वह योगी हैं, लेकिन योगी वही होता है, जो दूसरों का दुख अपना समझे। उन्हें लाल टोपी ही दिखाई देती है। अखिलेश ने कहा कि हमें नहीं पता कि लाल रंग देखकर कोई क्यों भड़क रहा है? अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश रचने वाली पार्टी है। इसने हमें बांटकर सत्ता पाई है। अब किसान एकजुट होकर भाजपा का सत्ता से हटाएगा।  

अखिलेश यादव से पहले रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं। यह सरकार घमंड में डूबी है। इसका घमंड तोड़ना होगा। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐशोआराम की जिंदगी काट रहे हैं। कहने को वह फकीर हैं। किसान महापंचायत के मंच से जयंत चौधरी ने भाईचारा जिंदाबाद का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed