फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav addresses Samajwadi Party worker Sammelan in Karhal in Mainpuri

करहल में अखिलेश ने किया वादा: सपा की सरकार आई तो आईटी सेक्टर में देंगे 22 लाख नौकरियां

Sun, 06 Feb 2022 05:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क,मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क,मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addresses Samajwadi Party worker Sammelan in Karhal in Mainpuri
करहल में अखिलेश यादव - फोटो : @samajwadiparty/ twitter

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। करहल सीट से नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव दूसरी बार यहां पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जनता से कई वादे किए। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता के उत्साह के सामने भारतीय जनता पार्टी का ट्रांसफार्मर उड़ जाएगा। किसान से लेकर नौजवान तक सभी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए तैयार हैं। हमारे किसान भाइयों को खाद नहीं मिली, अगर खाद मिल भी गई होगी तो आपने देखा होगा कि बोरी में से खाद की चोरी हो गई।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि इस चुनाव का सबसे बड़ा अगर कार्यक्रम कहीं हो रहा है तो करहल विधानसभा में हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर आईटी के सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे। टीईटी, बीएड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सेवकों की सरकार बनने पर मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करहल की जनता से वोट मांगने आया हूं- अखिलेश 

अखिलेश यादव ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में सपा के लिए वोट मांग रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इसी में उलझकर वह अपने लिए वोट ही न मांग पाएं। इसलिए वह करहल की जनता से वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि करहल की जनता ने हमेशा ही समाजवादी पार्टी को जिताने का काम किया है, इस बार भी जनता यही करेगी।

उन्होंने सपा से रूठे और नाराज चल रहे लोगों को मनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी जीत तभी संभव है जब सब एक साथ हों। उन्होंने कम से एक बार नाराज लोगों के पास जाकर समर्थन मांगने की अपील की। वहीं अपनी बात को दोहराते हुए उन्होंने करहल के जैन इंटर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने और नरसिंह इंटर कॉलेज के उच्चीकरण की बात कही। 

करहल में रोजगार परक शिक्षण संस्थान बनाने का भी वादा किया। उन्होंने जिले के लोगों से अन्य तीन सीटों पर भी सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कहा। इस दौरान एमएलसी अरविंद यादव, विधायक सोबरन सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायन बाथम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed