फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav address sp bsp rld alliance rally in agra Lok Sabha Elections 2019

तीन दलों का साथ महामिलावट है तो 38 दलों के गठबंधन को क्या नाम दें: अखिलेश यादव

Tue, 16 Apr 2019 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Apr 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav address sp bsp rld alliance rally in agra  Lok Sabha Elections 2019
जनसभा संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
यह महागठबंधन नफरत की दीवार को तोड़ने वाला गठबंधन है। तीन दलों का गठबंधन यदि मिलावट है तो 38 से ज्यादा दलों के गठबंधन को क्या नाम दें। आगरा में गठबंधन की जनसभा संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। 
विज्ञापन


मंच पर मोर्चा संभालते ही अखिलेश यादव ने बीती रात आए तूफान का जिक्र किया और कहा तेज हवाएं लोगों का मनोबल नहीं तोड़ सकीं। हरा-नीला-लाल रंग चढ़कर बोल रहा है। पहले चरण से चढ़कर बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कोई कितनी भी पाबंदी लगा ले लेकिन, गठबंधन भाजपा को पीछे छोड़ देगा। पहले चरणों की वोटों की बारिश जनता तक पहुंची और आगे भी पहुंचेंगी। 
 

आगरा संगीत के तानसेन और शेख सलीम चिश्ती की कर्म भूमि रही है। यह हिन्दू मुस्लिम संस्कृति और हिन्दू मुस्लिम एकता की पहचान है। यदि किसी पर्यटक से मोहब्बत की सबसे अच्छी जगह पूछी जाए, वह आगरा का नाम लेगा। आगरा भाईचारे का पैगाम देता है।
 
सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि एक दल नफरत फैला रहा है, खाई पैदा कर रहा है। डराकर और दिमाग लगाकर राजनीति कर रहे हैं लेकिन, गठबंधन दिलों को जोड़कर काम कर रहा है।

अखिलेश ने किसानों पर बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दो गुनी करेंगे। भाजपा राज में किसान बर्बाद हो गया। आलू किसान रोता रहा लेकिन, उसे कीमन नहीं मिली।

कोठी मीना बाजार के मैदान में अखिलेश यादव ने चौकीदार को निशाने पर लिया। जनसभा में उन्होंने चौकादार चोर के नारे लगवाए। अखिलेश बोले ऐसा ना हो कि पहले की तरह चाय वाला बनकर आए। चाय बिना दूध के अच्छी नहीं बन सकती। 

नौजवान बेराजगार है, नोट बंदी से मजदूरों को परेशानी हुई। कई लोगों की मौत हो गई, लोगों का पैसा छिन गया। सरकार नोटबंदी के आंकड़े से खेल रही है। नोटबंदी करने वालों के साथ वोट बंदी करनी होगी। 

आगरा स्मार्ट सिटी था लेकिन, स्मार्ट नहीं हुआ। इस बार स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत के नाम पर झाड़ू थमा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी ने ताजमहल को सूची से हटा दिया। बाद में ताजमहल आकर झाड़ू थामीं। लेकिन, इसके बाद कभी भी कूड़ा नहीं थमा। 
 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का भाषण शौचालय पर शुरू होता है और शौचायल पर खत्म होता है। कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला और भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय दिया लेकिन, उसमें पानी नहीं दिया। बसपा ने दिल्ली से जोड़ा और सपा ने लखनऊ से जोड़ा। भाजपा को काम रोकू बीमारी है इनर रिंग रोड को रोक दिया। 

सपा मुखिया ने कहा कि मायावती यहां नहीं आ पाईं लेकिन, फिर भी लोग आए। आगरा से साइकिल नहीं लड़ रही, यह हाथी साइकिल की साथी है। फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर बोलते हुए कहा कि गुड्डू चाहे कैसे हैं लेकिन, गठबंधन प्रत्याशी हैं। 

कोठी मीना बाजार मैदान में महागठबंधन को संबोधित करते हुए अजित सिंह ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। प्रचार खत्म होने के समय से पहले रैली समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed