फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh boost up workers in short time

कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं में जोश जगा गए अखिलेश

Sun, 10 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
akhilesh boost up workers in short time
मुख्‍यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर दिया। चलते-चलते वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिले से सीट जिताने की नसीहत दे गए।
विज्ञापन

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों की सूची में करीब 23 पदाधिकारियों के नाम शामिल थे। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो गए थे। हेलीपैड से जब सीएम का काफिला सपा कार्यालय पर पहुंचा तो उन्होंने फ्लीट रुकवा दी। सीएम कार से उतरने लगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ देख वे गाड़ी में बैठे रहे।
विज्ञापन

सीएम की गाड़ियों का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा और कार्यकर्ता उनसे हाथ मिलाते रहे। इसी तरह काफिला होटल तक पहुंच गया। कार्यकर्ता वहां से वापस लौट लिए तो कुछ होटल के बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल से लौटने के बाद उन्हें विदा करने के लिए हैलीपैड पर पहुंचे जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, विपुल पुरोहित, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, डा. राजेंद्र सिंह, कुंदनिका शर्मा, चंद्रसेन टपलू, रोली तिवारी, राजपाल, हरेंद्र आदि से सीएम ने कहा कि यहां से सीट तो जिताओ, इस पर टपलू ने हाथ खड़ा किया तो मुख्यमंत्री टपलू जिंदाबाद कहकर मुस्करा दिए। इस दौरान जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह मौजूद रहे।

इनबाक्स...
पर्यटक सुविधाओं पर और काम करना है
हेलीपैड से होटल आने-जाने के दौरान सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी उनके साथ गाड़ी में गए थे। सीएम ने शहर में पर्यटन सुविधाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पर्यटक शहर में रुकें, इसके लिए यहां और भी कुछ करना होगा। शहर को सुंदर बनाने के लिए कम से कम यहां एक हजार करोड़ रुपये के काम होने चाहिए। रईसुद्दीन कुरैशी ने पेयजल समस्या की बात की। इस पर सीएम ने कहा कि जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed