फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air quality near Taj Mahal turns hazardous, AQI poor at five stations

Agra News: ताज के पास खतरनाक हुई हवा, पांच स्टेशनों पर एक्यूआई खराब

Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Air quality near Taj Mahal turns hazardous, AQI poor at five stations
कूडे़ में आग लगाकर निस्तारण किया जा रहा है। अमर उजाला
आगरा। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए बंदिशें लगाई गईं लेकिन शहर की हवा शनिवार को जब खराब हुई तो सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के पास हरे-भरे शाहजहां पार्क के अंदर लगे ऑटोमेटिक स्टेशन पर ही दर्ज किया गया। ताज के पास पीएम-10 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर तक 496 पर जा पहुंची, जबकि अन्य स्टेशनों पर भी यह 400 से ज्यादा दर्ज किए गए। मेट्रो की जगह-जगह खुदाई और मिट्टी को जस की तस छोड़ देने के कारण वाहनों के चलने पर धूल कण हवा में उड़ते रहे, जिससे सांस लेना दूभर हो गया।
विज्ञापन

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दो कॉरिडोर पर ट्रैक का निर्माण करा रहा है। नेशनल हाईवे पर सिकंदरा से कालिंदी विहार के बीच मेट्रो ने पिलर की खुदाई और निर्माण के बाद मिट्टी नहीं हटाई। निर्माण सामग्री बिना ढके रखी गई। वहीं सड़कों पर मिट्टी के कारण धूल उड़ती नजर आई। पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण हालात बेहद खराब रहे। इस वजह से पीएम-10 कणों की मात्रा 400 से लेकर 496 तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि मेट्रो के अधिकारी हरियाली का कत्ल करने के साथ ही शहर की सांसों के साथ छलावा कर रहे हैं। रामबाग से सिकंदरा के बीच कहीं पर भी पानी का छिड़काव होते हुए नहीं देखा। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को फोटो के साथ शिकायत भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के 6 ऑटोमेटिक स्टेशनों में से पांच पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार को खराब दर्ज किया गया। इनमें ताजमहल के पास शाहजहां पार्क में एक्यूआई सबसे खराब 226 रहा। यहां पीएम-10 कणों की अधिकतम मात्रा 423 तक जा पहुंची, जबकि पीएम 2.5 कणों की मात्रा 332 दर्ज की गई। खतरनाक कार्बन मोनाऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 27 गुना ज्यादा 111 तक पहुंच गई। दिनभर का औसत भी सामान्य से 8 गुना ज्यादा 34 पर रहा जो लोगों की सेहत के लिए खराब है। आगरा का एक्यूआई 216 दर्ज किया गया।


स्टेशन एक्यूआई
शाहजहां पार्क 226
रोहता 223
मनोहरपुर 204
संजय प्लेस 208
आवास विकास 207
शास्त्रीपुरम 168
(आंकड़े यूपीपीसीबी के समीर एप के हैं)

स्मार्ट सिटी के सेंसरों में बाग फरजाना सबसे प्रदूषित
शनिवार को धुंध छाई रहने के कारण प्रदूषण में इजाफा हुआ। स्मॉग की चादर पूरे दिन छाई रही। आगरा स्मार्ट सिटी के चौराहों पर लगाए गए प्रदूषणमापी सेंसरों में बाग फरजाना पर एक्यूआई 408, संजय टाॅकीज पर 401, एसबीआई जोनल ऑफिस पर 331, कलाकृति पर 408, ताजगंज शमशान घाट पर 381 छिपीटोला पर 402, ईदगाह चौराहा पर 356, सदर भट्टी पर 356, तहसील पर 332, राजपुर चुंगी पर 333, मीरा हुसैनी पर 307, हाथीघाट पर 306, धूलियागंज पर 332 रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed