फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI will be used in Chhatrapati Shivaji Museum it will start again after six years

UP: छत्रपति शिवाजी म्यूजियम में होगा एआई का प्रयोग, छह साल बाद फिर होगा शुरू

Mon, 20 Jan 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 09:26 AM IST
सार

आगरा में छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का नाम बदलने के बाद काम बंद पड़ा था, जो छह साल बाद फिर शुरू होगा। उच्चस्तरीय कमेटी ने डीएम के साथ निरीक्षण कर लिया है। 
 

विज्ञापन
AI will be used in Chhatrapati Shivaji Museum it will start again after six years
कमेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल से चंद कदम दूर शिल्पग्राम रोड पर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का काम फिर शुरू होगा। म्यूजियम के ऑडिटोरियम में एआई तकनीक का प्रयोग होगा। म्यूजियम की डिजाइन, बजट, कार्य की समय सीमा व गुणवत्ता के लिए रविवार को उच्चस्तरीय कमेटी ने डीएम के साथ म्यूजियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पिछले दिनों आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने इस म्यूजियम का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कमेटी भेजी। रविवार को कमेटी अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी भवन शाखा के मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता, सदस्यों व डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के साथ म्यूजियम पहुंचे। इस म्यूजियम की घोषणा 2016 में की गई थी।
विज्ञापन


मुगल म्यूजियम इसका नाम रखा गया था। 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद म्यूजियम का निर्माण बंद हो गया। 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम रख दिया। लेकिन, तब से एक ईंट नहीं लग सकी। नए सिरे से फिर म्यूजियम का एस्टीमेट बना। जिसे अमली जामा पहनाने से पहले शासन ने उच्च स्तरीय कमेटी से परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चस्तरीय कमेटी ने डीएम को प्रोजेक्ट के बारे में बताया। निरीक्षण के बाद कमेटी ने बताया कि तीन मंजिल म्यूजियम बनेगा। जिसमें बेसमेंट में 7 प्रदर्शनी हॉल बनेंगे। लाइब्रेरी, बिल्डिंग सर्विसेज, ऑडिटोरियम, भूतल पर रिसेप्शन, प्रशासनिक भवन और प्रथम तल पर रेस्तरां, इवेंट हॉल, द्वितीय तल पर पवेलियन आदि का निर्माण किया जाएगा। जल्द निर्माण शुरू कराने का निर्णय हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed