{"_id":"69442b35d8a9d0bdc2094b13","slug":"ai-was-used-to-create-photos-and-videos-of-girl-student-then-viral-on-social-media-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एआई से बनाए अश्लील फोटो और वीडियो...सोशल मीडिया पर किए वायरल, तेजाब फेंकने की धमकी; तनाव में आई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एआई से बनाए अश्लील फोटो और वीडियो...सोशल मीडिया पर किए वायरल, तेजाब फेंकने की धमकी; तनाव में आई छात्रा
Thu, 18 Dec 2025 10:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सिरफिरे की हरकत से छात्रा मानसिक तनाव में आ गई। युवक ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो एआई से बनाए। इसके बाद वायरल करने के साथ फोटो परिजनों को भेज दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा का एआई की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले में पीड़िता के परिजन ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के भाई का आरोप है कि थाना क्वारसी, अलीगढ़ निवासी गौरव ने एआई का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए हैं। युवक ने सोशल मीडिया और छात्रा के परिजन को भी फोटो-वीडियो भेजे।
शिकायत करने पर आरोपी ने तेजाब फेंकने और अपहरण की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की और भगा दिया। इससे उनकी बहन मानसिक तनाव में है।