फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahmedabad Plane Crash Neeraj and Aparna of Agra also died

Ahmedabad Plane Crash: आगरा के नीरज और अपर्णा भी विमान हादसे के हुए शिकार, गांव में शोक, सांसद पहुंचे घर

Thu, 12 Jun 2025 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 10:48 PM IST
सार

नीरज लवानिया तीन भाइयों में छोटे थे। सबसे बड़े भाई विनोद लवानिया दिल्ली में रहते हैं, जबकि सतीश लवानिया अकोला में रहते हैं। स्टेशनरी का कारोबार है। उन्होंने बताया कि छोटा भाई नीरज एमबीए करने के बाद वडोदरा में ही बस गए थे।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Neeraj and Aparna of Agra also died
मृतक नीरज काली जैकेट में सफेद सूट में अपर्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकोला (फतेहपुर सीकरी) के मूल निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का शिकार हो गए। उनके निधन की खबर मिलने पर पैतृक गांव में मातम छा गया। सांसद राजकुमार चाहर ने दंपती के परिजन को सांत्वना दी। शाम को आसपास के गांवों से भी लोगों ने उनके भाई सतीश लवानिया के घर पहुंचकर ढाढ़स बंधाया। नीरज के बचपन के दोस्तों ने उन्हें हंसमुख और मिलनसार बताया।

विज्ञापन

नीरज लवानिया तीन भाइयों में छोटे थे। सबसे बड़े भाई विनोद लवानिया दिल्ली में रहते हैं, जबकि सतीश लवानिया अकोला में रहते हैं। स्टेशनरी का कारोबार है। उन्होंने बताया कि छोटा भाई नीरज एमबीए करने के बाद वडोदरा में ही बस गए थे। तकरीबन 21 साल से नीरज वडोदरा में ही रहते थे। उन्होंने वडोदरा की ही अपर्णा के साथ शादी की थी। उनकी 19 साल की बेटी अर्पणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पणा स्नातक कर रही है। वह नानी के साथ घर में थी। नीरज इस वक्त एसी नेल्सन कंपनी में कार्यरत थे। परिजन ने बताया कि नीरज हर साल ही गर्मियों में बाहर घूमने जाते थे। इस बार वह लंदन घूमने जा रहे थे। 28 जून को उन्हें वडोदरा लौटना था।

विज्ञापन

नवंबर में पिता की मृत्यु पर आए थे नीरज
बड़े भाई सतीश ने बताया कि पिता महावीर प्रसाद सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत थे। उनकी नवंबर 2024 में मृत्यु हो गई थी। अंतिम बार नीरज परिवार के साथ पिता की मृत्यु पर गांव आए थे। वह कई दिन तक यहीं रुके थे। वह अक्सर होली, दीपावली और शादी समारोहों में शिरकत करने गांव आते थे।

सांसद चाहर ने दी सांत्वना
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर अपने पारिवारिक मित्र सतीश लवानिया के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अहमदाबाद हादसे में अकोला के दंपती की मृत्यु की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से पारिवारिक संबंध हैं। दंपती की मौत पर उन्होंने दुख जताया। कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत क्षति है।

बेहद मिलनसार और अच्छे गायक थे
अकोला के रहने वाले नीरज लवानिया के बचपन के दोस्त वीरेंद्र शर्मा और नरेश चाहर ने बताया कि नीरज बहुत ही खुशमिजाज और मिलनसार थे। वह बरसों पहले आगरा छोड़ गए थे, लेकिन दोस्तों से कभी नाता नहीं तोड़ा। वह उनके साथ बचपन से ही पढ़े थे। बीएससी तक की पढ़ाई यहीं की थी। वह गायक भी बहुत अच्छे थे, अक्सर गाने सुनाते थे।

यह भी पढ़ें- Plane Crash: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed