फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agricuture bill,agricuture bill protest,kasganj politics

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया काला दिवस

Wed, 23 Sep 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
agricuture bill,agricuture bill protest,kasganj politics
कासगंज। गल्ला मंडी के भीतर कारोबार करने पर मंडी शुल्क एवं अधिभार लगाए जाने के विरोध में चल रहे विरोध के कारण अब तक दो करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। वहीं व्यापारियों ने तीसरे दिन यानि बुधवार को काला दिवस मनाया। गल्ला मंडी में पूरे दिन हड़ताल रहने से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि किसानों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क को समाप्त कर दिए जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने इसे समाप्त नहीं किया है। बल्कि सरकार ने अधिभार और लगा दिया है। जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही है। उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। गल्ला कारोबारी गोपाल सोलंकी एवम् हिर्देश वार्ष्णेय ने हरियाणा की सरकार के द्वारा गल्ला कारोबारियों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश में भी हरियाणा की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जितेंन्द्र वार्ष्णेय, किशन शर्मा मुकेश सिंह, अजय गुप्ता, सुधीर सारड़ा, कमल माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप गुप्ता,जितेंन्द्र वाष्र्णेय पाऊ, प्रीटी सारड़ा, सचिन झवर, भूमिराज वर्मा, अजय गुप्ता, सुनहरी लाल गुप्ता, तरुन गुप्ता, राकेश आर्य, केशव गुप्ता प्रमोद शर्मा, मनोज अग्रवाल, तरुण उपाध्याय आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed